*बरसात के पहले रोड किनारे रेत को डंप कर रखा, ग्रामीणों ने कलेक्टर से की शिकायत,70 ट्रैक्टर अवैध रेत जप्त*

*बरसात के पहले रोड किनारे रेत को डंप कर रखा, ग्रामीणों ने कलेक्टर से की शिकायत,70 ट्रैक्टर अवैध रेत जप्त*

बिलासपुर  कलेक्टर अवनीश शरण के निर्देश पर ग्राम घुटकू में छापामार शैली में कार्रवाई कर 70 ट्रैक्टर डंप किए गए अवैध रेत को जब्त किया गया। राजस्व, खनिज और पुलिस की टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की।

_x000D_

_x000D_

_x000D_

गौरतलब है कि कलेक्टर को ग्रामीणों ने वीडियो भेजकर मामले की शिकायत की थी। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर ने एसडीएम तखतपुर को कार्रवाई के निर्देश दिए।

_x000D_

_x000D_

एसडीएम शिवकुमार कंवर के मार्गदर्शन में मौके पर दलबल के साथ टीम पहुंचकर जांच की। पाया गया कि घुटकू निवासी कुलदीप लोनिया द्वारा अरपा नदी से अवैध रूप से खनन कर सिंगारबाड़ी में डंप किया गया है। उसने कोई कागजात प्रस्तुत नहीं कर पाया। लिहाजा लगभग 70 ट्रैक्टर (210 घन मीटर) रेत को जब्त कर पंचनामा तैयार किया गया। खनिज अधिनियम के तहत आगे की कार्रवाई की गई।

_x000D_

ब्यूरो रिपोर्ट