Big Breaking: भिलाई विधायक देवेंद्र यादव समेत 13 पर FIR, कल ही जमानत पर जेल से आए थे बाहर*

Big Breaking: भिलाई विधायक देवेंद्र यादव समेत 13 पर FIR, कल ही जमानत पर जेल से आए थे बाहर*

रायपुर। एक दिन पहले जमानत पर रिहा हुए भिलाई विधायक देवेंद्र यादव समेत 13 लोगों के खिलाफ रायपुर पुलिस ने एफआईआर दर्ज किया है। पुलिस थाना गंज में सभी 13 के खिलाफ सड़क जाम करने के मामले में एफआईआर दर्ज की गई है।आपको बता दे बलौदा बाजार अग्निकांड मामले में एक दिन पहले ही भिलाई विधायक देवेंद्र यादव को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिली थी जिसके बाद कल वे जेल से बाहर आए हैं । इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उनके स्वागत के लिए जेल परिसर के बाहर बड़ी संख्या में भीड़ लेकर उनका स्वागत किया था। इसके साथ ही गाड़ियों की लंबी लाइन लगी थी जिसमें आवागमन बाधित हुआ था सैकड़ो की संख्या में बस कार व एंबुलेंस भीड़ में फंसे थे।

_x000D_

_x000D_

वही इस मामले में गंज थाने में भिलाई विधायक देवेंद्र यादव, सुबोध हरितवाल ,शांतनु झा, शोएब ढेबर, अतीक मेमन, आकाश शर्मा, फरदीन खोखर, शेख वसीम, नीता लोधी, शिबली मेराज खान, सहित 13 लोगों के खिलाफ BNS की धारा 126(2),3(5) के तहत एफआईआर दर्ज किया गया है।

_x000D_

विधायक देवेंद्र यादव ने पोस्ट कर लिखा

_x000D_