*लगभग 70 लाख रुपए के 2238 क्विंटल धान का रकबा किया समर्पण:संयुक्त सत्यापन टीम ने फिर की कार्रवाई*

*लगभग 70 लाख रुपए के 2238 क्विंटल धान का रकबा किया समर्पण:संयुक्त सत्यापन टीम ने फिर की कार्रवाई*

बिलासपुर /धान खरीदी के सत्यापन के लिए बनी संयुक्त टीम ने आज फिर बड़ी कार्रवाई की। टीम ने लगभग 70 लाख रुपए के 2238 क्विंटल धान के रकबे का समर्पण किया। कलेक्टर अवनीश शरण के निर्देश पर संयुक्त टीम की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। राज्य सरकार ने 31 जनवरी तक धान खरीदी की अंतिम समय सीमा निर्धारित की है।

_x000D_

_x000D_

खाद्य नियंत्रक अनुराग भदौरिया ने बताया कि तहसील कोटा स्थित धान उपार्जन केन्द्र चपोरा का निरीक्षण नायब तहसीलदार द्वारा किया गया । मौके पर उपस्थित कृषकों के पास उपलब्ध धान के भौतिक सत्यापन उपरांत 610 क्विंटल धान रकबा समर्पण कराया गया। उपार्जन केन्द्र रतनपुर में आज  23 किसानों से कुल 610 क्विंटल धान का रकबा समर्पण कराया गया। तहसील कोटा स्थित धान उपार्जन केन्द्र रानीगांव का निरीक्षण नायब तहसीलदार द्वारा किया गया एवं धान उपार्जन केन्द्र रानीगांव में आज जारी 08 टोकन में से 03 किसान अनुपस्थित थे। जिनसे कुल 190 क्विंटल धान का रकबा समर्पण कराया गया। 

_x000D_

        तहसील पचपेड़ी स्थित धान उपार्जन केन्द्र जोधरा का निरीक्षण नायब तहसीलदार द्वारा किया गया एवं मौके पर उपस्थित  कृषकों के पास उपलब्ध धान के भौतिक सत्यापन उपरांत 07 कृषकों से 350 क्विंटल धान रकबा 6.2 एकड़ का रकबा समर्पण कराया गया। धान उपार्जन केन्द्र सोन के निरीक्षण के दौरान 3.11 हेक्टेयर (162 क्विंटल धान) का रकबा समर्पण कराया गया एवं धान उपार्जन केन्द्र चिल्हाटी के निरीक्षण के दौरान 1.056 हेक्टेयर (54 क्विंटल धान) का रकबा समर्पण कराया गया। तहसील तखतपुर स्थित धान उपार्जन केन्द्र जुनापारा में तहसीलदार द्वारा निरीक्षण के दौरान 108 क्विंटल धान का रकबा समर्पण कराया गया। धान उपार्जन केन्द्र टिकारी में नायब तहसीलदार द्वारा निरीक्षण के दौरान कुल 03 कृषकों से 154.40 क्विंटल धान का रकबा समर्पण कराया गया।

_x000D_

ब्यूरो रिपोर्ट