*रायपुर ग्रामीण विधानसभा के स्टूडेंट्स ने रचा कीर्तिमान विधायक सत्यनारायण शर्मा, और पंकज शर्मा ने 1500 बच्चों का बच्चो का सम्मान कर बढ़ाया मान*

*रायपुर ग्रामीण विधानसभा के स्टूडेंट्स ने रचा कीर्तिमान विधायक सत्यनारायण शर्मा, और पंकज शर्मा ने 1500 बच्चों का बच्चो का सम्मान कर बढ़ाया मान*

_x000D_

रायपुर । छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के दीनदयाल ऑडिटोरियम में सत्यनारायण फैंस क्लब के द्वारा जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के अध्यक्ष पंकज शर्मा के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम की शुरुआत मुख्यअतिथियों के द्वारा दीप प्रज्जवलन व राजगीत के साथ की गई।

_x000D_

_x000D_


इस खास मौके पर रायपुर ग्रामीण विधानसभा के विधायक सत्यनारायण शर्मा ने सभी छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की. उन्होंने अपने सम्बोधन में कहा कि इस उपलब्धि के साथ आप सभी आगे नई तरह की शुरुआत करने जा रहे हैँ, जिसके लिए ढेरों बधाई. उन्होंने कहा कि रायपुर ग्रामीण में पहले एक भी महाविद्यालय नहीं था, किन्तु काफी संघर्ष और प्रयासों के बाद यहाँ प्रथम महाविद्यालय की शुरुआत हुई. यही नहीं रायपुर ग्रामीण में जल्द ही 2 नए महाविद्यालय की शुरुआत होने जा रही है. इससे आप सभी को ज्ञान के क्षेत्र में आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा. आप सभी छात्र आगे जीवन में खूब तरक्की करें. साथ ही उच्च शिक्षा अर्जित कर स्वालम्बन की भावना से कार्य करते रहें. मैं यही कामना करता हूं कि आपके माथे पर चिंता की लकीरें नहीं बल्कि चेहरे पर मुस्कान होनी चाहिए. आप सभी पुरुषार्थी व साहसी बनें. 80 वर्ष की उम्र में मैं आप सभी को यही आशीर्वाद देने आया हूं.

_x000D_

इस खास मौके पर पंडित रविशंकर विश्वविद्या

_x000D_

_x000D_

लय के कुलपति एस एन शुक्ला ने पंकज शर्मा जी को जन्मदिन की पूर्व संध्या पर बधाई देते हुए कार्यक्रम की जमकर सराहना की. उन्होंने छात्रों की सफलता पर बधाई देते हुए उन्हें आगे बढ़ने व तरक्की की राह दिखाई.

_x000D_

कुलपति ने छात्रों से कहा कि वे विश्वविद्यालय के विभिन्न कोर्स पर प्रवेश लेकर अपने सुनहरे भविष्य का निर्माण करें. उन्होंने छात्रों को मोटिवेट करते हुए कहा कि आपने अपने जीवन का एक चरण पूरा कर लिया हैँ और अब जिस चरण पर प्रवेश कर रहे हैं उस पर मैच्योरिटी बेहद जरूरी हैँ.

_x000D_


उन्होंने आगे कहा कि नवाचार से सम्बंधित विचार इसी उम्र में आते हैं. इनोवेशन ही आपके भविष्य का निर्धारण करता है... इसलिए जितना हो सके जीवन में ज्ञान और शिक्षा अर्जित करते रहें.

_x000D_

_x000D_


कार्यक्रम में जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के अध्यक्ष पंकज शर्मा ने कहा कि  ये बड़े ही प्रसन्नता का विषय है कि आज यहाँ हम उनका सम्मान कर रहे हैं, जिन्होंने हमारे क्षेत्र का पूरे प्रदेश में नाम रोशन किया हैँ. इस गौरान्वित कर देने वाले पल में मैं छात्र- छात्राओं के प्रथम गुरू माता-पिता का अभिनन्दन करता हूँ.

_x000D_

उन्होंने आगे कहा कि एग्जाम में अच्छे नतीजे आने पर उत्साह दोगुना हो जाता हैँ. स्कूल एजुकेशन का समय बेहद ही खूबसूरत होता है. उन्होंने अब्दुल कलाम की सुन्दर पंक्ति का उदाहरण देते हुए बहुत ही साधारण शब्दों में छात्रों का ब्रेनवाश किया. इसी  के साथ उन्होंने रायपुर ग्रामीण के विकास गाथा का जिक्र करते हुए कई उपलब्धियों से सभी को अवगत कराया.

_x000D_

कार्यक्रम में मोटिवेशनल स्पीकर माहिरा खान ने कहा कि आप सभी इस मुकाम में पहुंचे, जिसे देखकर बहुत खुश हुई. उन्होंने स्टूडेंट्स को सक्सेस मंत्र देते हुए बड़ी बारीकी से भविष्य की राह दिखाई.

_x000D_


शिखर पुस्तक का विमोचन

_x000D_

कार्यक्रम में सायबर सुरक्षा के प्रति जागरूकता लाने शिखर पुस्तक का विमोचन किया गया.

_x000D_


करीब 1500 छात्र-छात्राओं किया का सम्मान
कार्यक्रम में रायपुर ग्रामीण विधानसभा के करीब 1500 छात्र -छात्राओं का सम्मान किया गया. इन छात्रों ने कक्षा 10वी और 12 वी में 70 प्रतिशत से अधिक अंक अर्जित कर प्रदेश का मान बढ़ाया है.

_x000D_

सबके साथ केक काटकर बाँटी खुशियां

_x000D_

इवेंट के अंतिम चरण में जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के अध्यक्ष पंकज शर्मा ने सभी के साथ केक काटकर जन्मदिन की खुशियां बाँटी. इस दौरान पूरा सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूँज उठा.

_x000D_

_x000D_


इस अवसर पर प्रमुख रूप से बिरगांव नगर निगम के महापौर श्री नन्दलाल देवांगन, रायपुर जिला स्कॉट गाइड आयुक्त डॉक्टर सुरेश शुक्ला,ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बीरगांव के अध्यक्ष श्री योगेन्द्र सोलंकी, बिरगांव नगर निगम सभापति कृपाराम निषाद, आशीष दुबे, अशरफ हुसैन,मोवा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्री माधव  साहू, रायपुर नगर निगम पार्षद राजा बंजारे, ऋषि बारले, हेमंत पटेल बिरगांव नगर निगम पार्षद भारती नंदू चंद्राकर, संतोष साहू, डॉक्टर एस एम शकील, रितेश सिंह,दिलदार कुमेरे, डिकेंद सिन्हा, एल्डरमैन पार्षद चंदन पाल,राजेंद्र साहू, महिला कोंग्रेस अध्यक्षा पुष्पलता वैष्णव

_x000D_

ब्यूरो रिपोर्ट