10 हजार से ज्यादा प्रतिभागियों ने मतदाता जागरूकता गीत पर किया डांडिया,जिला पंचायत सीईओ अजय अग्रवाल ने दिलाई मतदान की शपथ

10 हजार से ज्यादा प्रतिभागियों ने मतदाता जागरूकता गीत पर किया डांडिया,जिला पंचायत सीईओ अजय अग्रवाल ने दिलाई मतदान की शपथ

बिलासपुर। शहर में नवरात्रि पर्व के दौरान महराणा प्रताप चौक स्थित फाउंडेशन किक्रेट एकेडमी खेल मैदान में आयोजित रास डांडिया कार्यक्रम में स्वीप गरबा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लगभग 10 हज़ार से अधिक प्रतिभागियों द्वारा मतदाता जागरूकता गीत पर डांडिया किया गया।

_x000D_

_x000D_

जिला पंचायत सीईओ एवं स्वीप के नोडल अधिकारी अजय अग्रवाल ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों को आगामी निर्वाचन में बढ़-चढ़कर मतदान के लिए प्रेरित किया। इस दौरान उन्होंने सभी प्रतिभागियों को मतदाता शपथ भी दिलाई। फ़्लैश लाइट जलाकर सभी ने मतदान के लिए प्रतिबद्धता व्यक्त की। कार्यक्रम में भारत निर्वाचन आयोग के द्वारा तैयार किये गये गीत ”मैं भारत हूँ” का भी प्रदर्शन किया गया।

_x000D_

ब्यूरो रिपोर्ट