एक पेड़ मां के नाम अभियान: आईटीआई कोनी में वृहद पौधरोपण, जिला पंचायत सीईओ ने लगाया पौधा

एक पेड़ मां के नाम अभियान: आईटीआई कोनी में वृहद पौधरोपण, जिला पंचायत सीईओ ने लगाया पौधा

बिलासपुर। केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा एक पेड़ मां के नाम महावृक्षारोपण अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आईटीआई कोनी में वृहद पौधरोपण अभियान का आयोजन किया गया। जिला पंचायत सीईओ आर.पी.चौहान ने बादाम का पौधा लगाया।

_x000D_

_x000D_

सीईओ ने पर्यावरण संरक्षण के लिए सभी से पौधे लगाने की अपील भी की। यह कार्यक्रम प्रशासकीय भवन आदर्श आईटीआई कोनी परिसर में उद्यानिकी विभाग आईटीआई के अधिकारी कर्मचारियों एवं एनसीसी केडेट के छात्र-छात्राओं द्वारा किया गया। परिसर में लगभग 100 फलदार, छायादार एवं शोभायमान पौधे लगाए गए।

_x000D_

_x000D_

पौधरोपण में उप संचालक उद्यान  नारायण सिंह लावत्रे, आईटीआई कोनी के प्राचार्य श्री अरूण सिंह, उप प्राचार्य आईटीआई कोनी  डी.के तिवारी, एनसीसी अधिकारी लेप्टीनेंट  हेमन्त सिंह, उद्यान विभाग व आईटीआई कोनी के समस्त अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे। 

_x000D_

ब्यूरो रिपोर्ट