एक बार फिर गुंडे बदमाशों पर जिला बदर की करवाई, इसके पहले पांच गुंडे बदमाशों को किया गया था जिला बदर,बिलासपुर पुलिस का बड़ा बयान सुधर जाएं गुंडे बदमाश लगातार जारी रहेगी करवाई

एक बार फिर गुंडे बदमाशों पर जिला बदर की करवाई, इसके पहले पांच गुंडे बदमाशों को किया गया था जिला बदर,बिलासपुर पुलिस का बड़ा बयान सुधर जाएं गुंडे बदमाश लगातार जारी रहेगी करवाई

बिलासपुर। आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर जिले में शांति व्यवस्था कायम रखने जिला प्रशासन ने एक बार फिर दो अपराधियों पर जिला बदर की कार्रवाई की है। आपको बता दे इसके पहले भी पांच आदतन बदमाशो पर जिला बदर की कार्रवाई जिला प्रशासन द्वारा की गई थी। एसएसपी ग्रामीण अर्चना झा ने बताया कि लोकसभा चुनावों को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने विभिन्न थानों से प्रेषित रिपोर्ट एवं पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड के आधार पर कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी द्वारा जितेन्द्र जायसवाल पिता ओमप्रकाश जायसवाल उम्र 42 वर्ष गनियारी थाना कोटा, एवं 02. राजा पात्रे पिता रमेश पात्रे उम्र 32 वर्ष आजाद चौक मंगला थाना सिविल लाइन बिलासपुर पर जिला बदर का आदेश जारी किया है। दोनों को 24 घण्टे के अंदर बिलासपुर जिले से बाहर रहने के आदेश दिए हैं। बता दें कि विभिन्न थानों में इनके विरूद्ध मारपीट, गुण्डागर्दी, गाली गलौज, जान से मारने की धमकी,चोरी, आर्म्स एक्ट जैसे गंभीर मामले दर्ज हैं। राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 की विभिन्न धाराओं के तहत जिला दण्डाधिकारी ने आदेश जारी किये है।दोनो आरोपियों को छह महीने के लिए बिलासपुर जिला छोड़ने के आदेश दिए हैं।इन आरोपियों को बिलासपुर राजस्व जिला सहित आसपास के जिले-जांजगीर चाम्पा, कोरबा, मुंगेली, गौरेला पेण्ड्रा मारवाही तथा बलौदाबाजार जिले की सीमा से छह महीने बाहर रहना होगा।

_x000D_

इसके पहले भी पांच आदतन गुंडा बदमाशो पर की गई थी जिला बदर की कार्रवाई
पूर्व में शानू खान (जफर) , हरिश्चंद्र ठाकुर (गोलू) एवं विनोद साहू , इन्द्रकुमार , धीरेन्द्र वैष्णव पर की गई थी जिला बदर की कार्रवाई।

_x000D_

बिलासपुर पुलिस की अपील:
अवैध एवं अपराधिक गतिविधियों से दूर रहे अन्यथा सख्त वैधानिक कार्यवाही की जाएगी बिलासपुर पुलिस का यह अभियान लगातार आगे भी जारी रहेगा।

_x000D_

ब्यूरो रिपोर्ट