सकरी थाने में पदस्थ आरक्षक करा रहा था शराब की तस्करी, 10पेटी देशी शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार,आरक्षक फरार

सकरी थाने में पदस्थ आरक्षक करा रहा था शराब की तस्करी, 10पेटी देशी शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार,आरक्षक फरार

बिलासपुर। अवैध शराब परिवहन करते 2 आरोपी संयुक्त कार्यवाही में सरकण्डा/मोपका पुलिस की गिरफ्त में,एक अन्य आरोपी जो सकरी थाने का आरक्षक है जिसके कहने पर ही की जा रही थी शराब की तस्करी,आरोपी आरक्षक फरार है।

_x000D_

_x000D_

आरोपियों के कब्जे से 10 पेटी देशी शराब (480 पाव) किमती 43200रू. एवं परिवहन में प्रयुक्त कार को जप्त किया गया। सरकंडा थाना प्रभारी ने बताया कि बिलासपुर पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह द्वारा जिले में नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने हेतु अधिक से अधिक कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है। जिसके परिपालन में  अति०पुलिस अधीक्षक शहर बिलासपुर उमेश कश्यप एवं सी.एस.पी. सरकंडा सिद्धार्थ बघेल द्वारा जिले में अवैध शराब/गांजा बिक्री करने वालों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करने अभियान  चलाया गया है। अधिकारियो द्वारा दिए गए निर्देशो के पालन में सरकंडा थाना प्रभारी तोपसिंह नवरंग के मार्गदर्शन में नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने टीम लगाकर पतासाजी की जा रही थी। दिनांक 28.07.2024 को मुखबिर से सूचना मिला कि एक रेनॉल्ड कार में अत्यधिक मात्रा में शराब रखकर चिल्हाटी की ओर से परिवहन किया जा रहा है। सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया,जिनके द्वारा तत्काल कार्यवाही करने निर्देश प्राप्त हुआ,जिस पर उप निरीक्षक रामनरेश यादव मोपका द्वारा अपने टीम के साथ चिल्हाटी मोड़ के पास नाकाबंदी कर मुखबीर के बताये अनुसार कार कमांक CG 28 P 6742 को रोककर कार में सवार व्यक्तियों से पूछताछ करने पर अपना नाम नवीन बोले उर्फ भज्जी एवं बलराम यादव निवासी टिकरापारा बिलासपुर का रहने वाला बताया। जिनकी तलाशी लेने पर कार अंदर 5 बोरी में भरा हुआ देशी प्लेन मदिरा शराब 480 नग किमती 43200 रु. का बरामद हुआ। जिस संबंध में आरोपियों से पूछताछ करने पर सकरी थाने का आरक्षक नीलकमल सिंह राजपूत के द्वारा 45000 रु. देकर शराब मंगवाना बताया। पुलीस ने जिसे विधिवत् आबकारी एक्ट के तहत् कार्यवाही कर आरोपी नवीन बोले उर्फ भज्जी एवं बलराम यादव को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर  जेल भेजा गया है। आरोपी आरक्षक नीलकमल सिंह राजपूत फरार है जिसे शीघ्र गिरफ्तार की जायेगी।

_x000D_

ब्यूरो रिपोर्ट