ईद और गणपति विसर्जन को ध्यान में रखकर शहर में किया गया पैदल फ्लैग मार्च  

ईद और गणपति विसर्जन को ध्यान में रखकर शहर में किया गया पैदल फ्लैग मार्च  

बिलासपुर । 16 सितम्बर 2024 को धार्मिक पर्व ईद मिलाद-उन-नवी का पर्व है। वर्तमान में गणेश चतुर्थी के पावन पर्व के अवसर पर बिलासपुर नगर के साथ-साथ जिले में सभी स्थानों में गणेश जी प्रतिमा स्थापित कर जन सामान्य पूजा अर्चना में लीन हैं। ऐसे समय में असामाजिक तत्व, गुण्डे, बदमाशों की गतिविधियों पर निगाह रखकर आपसी सौहाद्र में किसी प्रकार का खलल न हो इसको ध्यान में रखकर क़रीब 250 की संख्या में पुलिस बल अतिरिक्त लगाये गये हैं ।

_x000D_

_x000D_


  ईद और गणपति विसर्जन को ध्यान में रखकर  रजनेश सिंह (भा.पु.से.) पुलिस अधीक्षक, जिला बिलासपुर (छ.ग.) द्वारा स्वयं बल का नेतृत्व करते हुये शहर में सभी क्षेत्रों में पैदल फ्लैग मार्च किया गया । साम्प्रदायिक सौहाद्र, शांति एवं व्यवस्था बनाये रखने हेतु इस अवसर पर नगर की चाक चौबंद पुलिस व्यवस्था रखी गई है। अधिक भीड़ व जमाव वाले स्थानों पर अधिक से अधिक बल फिक्स प्वाइंट के रूप में ड्यूटी पर लगाये गये हैं एवं थाने की पेट्रोलिंग के साथ ही अतिरिक्त विशेष पेट्रोलिंग की व्यवस्था रखी गई है, जो निरन्तर पेट्रोलिंग कर असामाजिक तत्वों की अवांछित गतिविधयों पर तत्काल प्रभावी कार्यवाही करेंगे। फ्लैग मार्च में सभी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, राजपत्रित अधिकारी, थाना प्रभारीगण एवं तक़रीबन 300 मुस्तैद जवान फ्लैग मार्च में शामिल थे।

_x000D_

ब्यूरो रिपोर्ट