Bjp राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने लोरमी में आम सभा को किया संबोधित,कहा पाताल से लेकर आकाश तक कांग्रेस पार्टी ने घोटाला किया, बारिश के बावजूद जनसभा में उमड़ी भीड़

Bjp राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने लोरमी में आम सभा को किया संबोधित,कहा पाताल से लेकर आकाश तक कांग्रेस पार्टी ने घोटाला किया, बारिश के बावजूद जनसभा में उमड़ी भीड़

बिलासपुर/लोरमी। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने आज बिलासपुर लोकसभा क्षेत्र के लोरमी विधानसभा क्षेत्र में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी ने पाताल से लेकर आकाश तक भ्रष्टाचार किया है क्या ऐसी पार्टी को समर्थन देना चाहिए? इंडी एलायंस घमंडिया गठबंधन के नेता या तो जेल में हैं या फिर बेल पर हैं।  नड्डा ने बिलासपुर लोकसभा सीट से बीजेपी  प्रत्याशी तोखन साहू को जीताकर देश की सबसे बड़ी संसद में भेजनें की अपील उपस्थित जनसमुदाय से की।

_x000D_

_x000D_

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि तीन माह पूर्व छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की कुशासित सरकार थी जिसे जनता ने उखाड़ फेंका। आपका एक वोट बहुत महत्वपूर्ण है। जो बड़े बड़े फैसले लेने का काम करेगा। 2014 के लोकसभा चुनाव में आपने मोदी जी को देश का प्रधानमंत्री बनाया जब उस समय देश की स्थिति अच्छी नहीं थी। मोदी के प्रयास से देश खड़ा हुआ।

_x000D_

_x000D_

2019 के लोकसभा चुनाव में आपने फिर मोदी जी को दोबारा प्रधानमंत्री बनाया। देश में मजबूत और स्थिर सरकार बनी और जनहित में महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। जम्मू कश्मीर में दो विधान दो निशान थे उनको धारा 370 के तहत अधिकार दिए गए थे।‌ मोदी सरकार द्वारा धारा 370 खत्म कर दी गई यह मोदी जी की देन है।‌  हमनें राममंदिर निर्माण का फैसला लिया था जब हम नारे लगाते थे कि रामलला हम आएंगे मंदिर वहीं बनाएंगे तो कांग्रेस पार्टी उपहास करते हुए कहती थी तारीख नहीं बताएंगे।

_x000D_

_x000D_

परंतु प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी  के नेतृत्व में अयोध्या में श्रीराम जी की भव्य मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त हुआ। विभाजन के बाद पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान में धर्म के आधार पर प्रताड़ित हुए लोगों को नागरिकता देने की बात पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह भी करते थे परंतु हिम्मत किसी में नहीं थी। मोदी जी ने सीएए कानून लाकर उनको नागरिकता देने का काम किया। यह मजबूत सरकार का मजबूत फैसला था जो आपके वोट से संभव हो सका।

_x000D_

_x000D_

*भारत की राजनीति की दिशा और दशा दोनों ही बदल दी हैं*

_x000D_

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर मुस्लिम महिलाओं को तीन तलाक़ से मुक्ति दिलायी। मोदी जी सबका साथ सबका विकास के मूलमंत्र पर काम कर रहे हैं।‌ उन्होंने भारत की राजनीति की दिशा और दशा दोनों ही बदल दी हैं।‌ कांग्रेस ने तुष्टिकरण की राजनीति की है और मोदी जी ने विकास की। 2014 में शपथ लेते ही उन्होंने कहा था कि यह गांव, गरीब, किसान, युवा दलितों और महिलाओं को समर्पित सरकार है। आज गांव गांव में पक्की सड़क है। 4 करोड़ पीएम आवास बन चुकें हैं और 3 करोड़ आवास और बनने है। 10 करोड़ बहनों को उज्जवला गैस सिलेंडर, जल जीवन मिशन में 11 करोड घरों में पेयजल, इसमें छत्तीसगढ़ को 36 लाख और 2.5 लाख बिलासपुर को दिया गया है। स्वच्छ भारत के तहत 12 करोड़ शौचालय की सौगात दी गई।‌ आयुष्मान भारत योजना में 10 करोड़ 74 लाख परिवार, 55 करोड़ लोग जिनमें 40 प्रतिशत आबादी गरीबों को 5 लाख तक का मुफ्त इलाज होगा। इसमें अब 70 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गो को भी जोड़ा जाएगा।

_x000D_

_x000D_

*आज सबसे सस्ती और अच्छी दवा हम बना रहे हैं और 138 प्रतिशत एक्सपोर्ट बढ़ गया है*

_x000D_

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि आज मोदी जी के नेतृत्व में भारत देश 11 वें पायदान से छलांग लगाकर 5वीं विश्व की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है हमनें दो सौ वर्षों तक देश में राज करने वाले ब्रिटेन को भी पीछे कर दिया और अगले दो वर्षों में हम तीसरे पायदान में पहुंच जाएंगे। आज सबसे सस्ती और अच्छी दवा हम बना रहे हैं। हमारा एक्सपोर्ट 138 प्रतिशत बढ़ गया है। पहले दीवाली पर पूजने वाली मूर्तियां चाइना बनाता था इतना ही नहीं बच्चों के खिलौने भी चाइना बनाता था। आज मोदी जी के प्रयास से देश में ही यह सब बन रहा है टॉय इंडस्ट्री में हमारा निर्यात ढाई गुना बढ़ गया है। आटोमोबाइल सेक्टर में हम जापान को पछाड़ कर तीसरे स्थान पर है। सूर्य योजना के तहत घरों की छतों पर सौर ऊर्जा प्लांट जिससे मुफ्त में उर्जा मिलेगी और अतिरिक्त ऊर्जा को बेच भी सकते हैं। मोदी जी ने तीन करोड़ लखपति दीदीयां बनाने का लक्ष्य रखा है। किसानों को सम्मान निधि मिलती रहेगी और 80 करोड़ जनता को 5 किलो प्रति सदस्य अनाज मिलता रहेगा। श्री नड्डा ने कहा कि अमृत भारत के तहत आने वाले समय में एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन को विकसित करेंगे जिसे लोग दोनों में अंतर ही नहीं कर पाएंगे।‌ रेल का  बजट ढ़ाई गुणा बढ़ा है छत्तीसगढ़ के भिलाई में आईआईटी, छत्तीसगढ़ में पांच नए मेडिकल कॉलेज खोले गए। स्मार्ट सिटी दी गई ।

_x000D_

_x000D_

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा से ही सनातन और राम विरोधी रही है यूपीए सरकार के समय में तो राम जी के अस्तित्व को नकारते हुए न्यायालय में एफीडेविट दिया था इतना ही नहीं इनके एक नेता ने न्यायालय में राम मंदिर के फैसले को टालने यह कहकर कहा था कि भाजपा को इसका फायदा चुनाव में मिल सकता है।‌ इनके गठबंधन के सहयोगी नेता सनातन धर्म को डेंगू, मलेरिया तक कहा और ए राजा ने तो सनातन धर्म की तुलना एचआईवी से की। कांग्रेस चुप रही राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा समारोह का न्योता तक ठुकराया। ऐसी कांग्रेस पार्टी को वोट देना चाहिए क्या? राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय की सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि भाजपा की सरकार बनते ही 18 लाख प्रधानमंत्री आवास की स्वीकृति प्रदान की गई है 70 लाख से अधिक महिलाओं को महतारी वंदन योजना की दूसरी किस्त जारी कर दी गई है। किसानों को दो वर्षों का बकाया बोनस 3,716  करोड़ भी दिया गया है। 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान की खरीदी 3,100 रूपए की दर से खरीदीं की गई है। 

_x000D_

*मोदी जी को तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री बनाएंगे -  उप मुख्यमंत्री अरूण साव*

_x000D_

छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरूण साव ने कहा कि 1975 के आंदोलन से अपनी राजनीति की शुरुआत करने वाले विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज लोरमी की धरती पर आए हैं सौभाग्य की बात है। इतनी बारिश के बाद भी आप सभी लोग सभा में आए इसका आभारी हूं। श्री साव ने उपस्थित जनसमुदाय से अपील करते हुए कहा कि आप सभी संकल्प लें कि मोदी जी को तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री बनाएंगे। लोरमी, मुंगेली, तखतपुर विधानसभा से भाजपा को लीड़ मिलनी चाहिए। देश में जब कोरोना महामारी आयी इन विपरीत परिस्थितियों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने सबके लिए मुफ्त में वैक्सीन उपलब्ध कराई। 80 लाख परिवारों को 5 किलो प्रति व्यक्ति अनाज मिल रहा हैं। किसान भाईयों को 6 हज़ार रूपए सालाना किसान सम्मान निधि दी जा रही हैं। नल जल मिशन के तहत घरों में पेयजल की आपूर्ति की जा रही है।

_x000D_

मुंगेली के विधायक पूर्व मंत्री पुन्नूलाल मोहिले ने कहा कि हम सब यहां बिलासपुर लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी तोखन साहू को जीताने और पूरे छत्तीसगढ़ में कमल खिलाने उपस्थित हुए हैं। श्री मोहिले ने लोरमी की जनता से कहा कि आपने विधानसभा चुनाव में भाजपा की सरकार बनाने सहयोग दिया।अब लोकसभा चुनाव में भी बिलासपुर लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी तोखन साहू को जीताकर दिल्ली भेजना है। साय सरकार ने 18 लाख प्रधानमंत्री आवास की स्वीकृति दी, किसानों को दो वर्षों का बकाया बोनस दिया, 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान की खरीदी 3,100 से की, महिलाओं को महतारी वंदन योजना का लाभ मिला।  तखतपुर के विधायक धरमजीत सिंह ने कहा कि लोरमी की जनता ने हमेशा से ही मुझे समर्थन दिया है। आशीर्वाद दिया है। लोरमी विधानसभा क्षेत्र के सभी बुथों से भाजपा को लीड़ मिलनी चाहिए। और नरेन्द्र मोदी जी को तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री बनाने सहयोग देंगे।  

_x000D_

*आपका बेटा,आपका भाई ,हमेशा की तरह सेवा में हाजिर रहेगा*:*तोखन साहू* 

_x000D_

भाजपा प्रत्याशी तोखन साहू ने कहा कि माता कौशल्या की धरती में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जी का बहुत बहुत आभार व्यक्त करते हैं। साथ ही श्री साहू ने उपस्थित जनसमुदाय को धन्यवाद देते हुए कहा कि इतनी बारिश के बाद भी आप सभी आए।‌ 7 मई को लोकतंत्र के सबसे बड़े पर्व में आप सभी को मतदान करना है और मोदी जी को तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री बनाना है। मोदी जी विश्व पटल पर भारत का नाम रौशन किए हैं। मोदी जी ने अनेक कल्याणकारी योजनाएं लागू करके जनता का जीवन स्तर ऊंचा किया है। बिलासपुर लोकसभा की आठों विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी को वोट मिलना चाहिए।

_x000D_

इस अवसर पर प्रमुख रूप से छत्तीसगढ़ शासन में मंत्री दयालदास बघेल, टंकराम वर्मा,पूर्व विधानसभा अध्यक्ष व विधायक धरमलाल कौशिक, बेलतरा के विधायक सुशांत शुक्ला, पूर्व सांसद लखन लाल साहू, पूर्व मंत्री डॉ कृष्ण मूर्ति बांधीं,अनुराग सिंह देव , सियाराम साहू, ज़िला अध्यक्ष शैलेश पाठक , सहित भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं हजारो की संख्या में आमजन मौजूदमें  थे।