*Breaking: भारतीय जनता पार्टी के जिला शहर अध्यक्ष बनाया गया दीपक सिंह ठाकुर,मोहित जायसवाल को ग्रामीण की जिम्मेदारी*
बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी में आज बिलासपुर जिले में जिला अध्यक्ष का निर्वाचन संपन्न हुआ, भारतीय जनता पार्टी शहर अध्यक्ष की जिम्मेदारी दीपक सिंह ठाकुर एवं जिला ग्रामीण अध्यक्ष के पद पर मोहित जायसवाल की नियुक्ति की गई है इसके साथ ही प्रदेश प्रतिनिधियों की नियुक्ति की गई है जिनमें भूपेंद्र सवन्नी, रामदेव कुमावत, राजा पांडेय, गुलशन ऋषि, रजनीश सिंह, कृष्ण मूर्ति बांधी, रूखमणी कौशिक, मनोहर सिंह राज, और प्रदीप कौशिक शामिल हैं।
_x000D_
आपको बता दें भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री मोहित जायसवाल को ग्रामीण अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है,इसके साथ ही भारतीय जनता युवा मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष रहे दीपक सिंह ठाकुर को शहर अध्यक्ष की कमान सौंपी गई है।
_x000D_
आज भाजपा कार्यालय की बैठक में बिलासपुर जिले के पर्यवेक्षक शंकर लाल अग्रवाल, पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल, विधायक धर्मजीत सिंह, विधायक सुशांत शुक्ला, पूर्व सांसद लखनलाल साहू, पूर्व विधायक रजनीश सिंह, रामदेव कुमावत,जिला भाजपा मिडिया प्रभारी प्रणव शर्मा मौजूद रहे।
_x000D_ब्यूरो रिपोर्ट


