*मनोज पटेल विधायक प्रतिनिधि नियुक्ति, कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल*

*मनोज पटेल विधायक प्रतिनिधि नियुक्ति, कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल*

बिलासपुर। बेलतरा विधानसभा मंडल के सक्रिय कार्यकर्ता  मनोज पटेल को बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला द्वारा जनपद पंचायत बिल्हा का विधायक प्रतिनिधि नियुक्त किया गया है। मनोज पटेल संगठन में लंबे समय से विभिन्न दायित्वों का निर्वहन करते रहे हैं। वे पूर्व में भारतीय जनता युवा मोर्चा के मंडल महामंत्री, युवमोर्चा के मंडल अध्यक्ष एवं ग्राम चोरहादेवरी के सरपंच रह चुके हैं। वर्तमान में वे मंडल कोषाध्यक्ष एवं जनपद सदस्य प्रतिनिधि के रूप में कार्यरत हैं।

_x000D_

उनकी नियुक्ति पर भाजपा जिलाध्यक्ष बिलासपुर ग्रामीण मोहित जायसवाल, जिलाध्यक्ष शहर दीपक सिंह ठाकुर, जिला पंचायत सभापति अनुसुइया जागेन्द्र कश्यप, शंकर दयाल शुक्ला, प्रणव शर्मा, विजयधर दिवान, उमेश गौरहा, राजेन्द्र अग्रहरि, पेशिराम जायसवाल, राजेश दुबे, आशीष पटेल, सुनील श्रीवास, गंगा साहू, सहित बेलतरा विधानसभा के चारों मंडल अध्यक्ष सहित समस्त पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने पटेल को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

_x000D_

सभी ने विश्वास जताया कि मनोज पटेल जनसेवा की भावना से कार्य करते हुए विधायक सुशांत शुक्ला के मार्गदर्शन में क्षेत्र के विकास तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

_x000D_

ब्यूरो रिपोर्ट