*शासकीय दृष्टि एवं श्रवण बाधितार्थ विद्यालय के स्कूली बच्चों ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली*

*शासकीय दृष्टि एवं श्रवण बाधितार्थ विद्यालय के स्कूली बच्चों ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली*

_x000D_

बिलासपुर,।मतदाता जागरूकता कार्यक्रम स्वीप के तहत समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित शासकीय दृष्टि एवं श्रवण बाधितार्थ विद्यालय तिफरा, बिलासपुर के स्कूली बच्चों एवं शिक्षकों ने मतदाता जागरूकता रैली निकाली। बड़ी संख्या में स्कूली छात्र-छात्राएं उत्साह से इस रैली में शामिल हुए। विद्यालय के आसपास के क्षेत्रों मंे रैली निकालकर नारा वाचन कर नागरिकों को जागरूक किया। इस दौरान मतदान की थीम पर आधारित पेंटिंग प्रतियोगिता में छात्रों ने सुंदर-सुंदर चित्र उभारे और निष्पक्ष मतदान की आवश्यकता विषय पर परिचर्चा का आयोजन भी किया गया। परिचर्चा में छात्रों ने अपने-अपने विचार रखें।

_x000D_

_x000D_