मतदाता जागरूकता (SVEEP) कार्यक्रम के अंतर्गत जिला स्तरीय मतदाता जागरूकता अभियान का आयोजन आडवाणी आर्लिकन शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बीरगांव में किया गया
बीरगांव। आज दिनांक 22.08. 2023 को मतदाता जागरूकता (SVEEP) कार्यक्रम के अंतर्गत जिला स्तरीय मतदाता जागरूकता अभियान का आयोजन आडवाणी आर्लिकन शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बीरगांव में किया गया ।
_x000D_
उक्त कार्यक्रम में छात्र छात्राओ द्वारा मतदाता जागरूकता हेतु शाला स्तर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं - पोस्टर पेंटिंग, रंगोली प्रतियोगिता, स्लोगन, अपील पत्र एवं क्विज प्रतियोगिता में उत्साह पूर्वक भाग लिया।
_x000D_
स्वीप कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण बच्चों द्वारा निर्वाचन प्रतीक चिन्ह एवं "वोट देबो रायपुर" का संदेश देते हुए मानव श्रृंखला के माध्यम से बड़े ही खूबसूरती से प्रदर्शन किया गया। इस मनमोहक प्रस्तुति की ड्रोन द्वारा वीडियोग्राफी / फोटोग्राफी कराई गई ।
_x000D_
आगामी चुनाव में शत प्रतिशत मतदान एवं बिना किसी प्रलोभन, जाति धर्म की भावना के ऊपर उठकर विवेकपूर्ण व नैतिक मतदान हेतु मतदाताओं को जागरूक करने राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार निर्धारित प्रारूप में उपस्थित विद्यार्थियों, शिक्षकों, बीएलओ, निगम कर्मचारियों उपस्थित जनों को निगम आयुक्त श्री बृजेश सिंह क्षत्रिय के द्वारा शपथ दिलाया गया ।
_x000D_शपथ पूर्व मतदाता जागरूकता के संबंध में शाला स्तर पर आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया।
_x000D_
इस अवसर पर निगम आयुक्त श्री बृजेश सिंह क्षत्रिय ने शपथ दिलाते हुए अपील की कि वे पालको / अभिभावकों, वयस्क भाई- बहनों को वोट का महत्व समझाते हुए मतदान दिवस के दिन वोट हेतु प्रेरित करें। साथ ही बताया गया कि राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 02.08.2023 से 31.08.2023 तक निगम क्षेत्र में निवासरत व्यक्ति जिनका मतदाता सूची में नाम नहीं है वे संबंधित मतदान केदो में ऑफलाइन अथवा ऑनलाइन नाम जुड़वाने हेतु आवेदन कर सकते हैं।
_x000D_
यदि मतदान सूची में नाम दर्ज है किंतु मतदाता की मृत्यु हो गई है अथवा निगम क्षेत्र से बाहर चले गए हैं तो मतदाता सूची से नाम विलोपन एवं मतदाता सूची में दर्ज नाम में कोई त्रुटि हो तो संशोधन हेतु भी उक्त मतदान केन्द्रों में आवेदन कर सकते हैं अथवा अपने नजदीकी BLO से भी संपर्क कर सकते हैं।
_x000D_उपरोक्त कार्यक्रम में आयुक्त नगर पालिक निगम बीरगांव श्री बृजेश सिंह क्षत्रिय, जिला शिक्षा अधिकारी श्री हिमांशु भारती, जिला रायपुर डी.एम.सी श्री के एस पटले, आडवाणी अर्लीकान स्कूल प्रिंसिपल श्री मुकेश सिरमौर, निगम के कार्यपालन अभियंता दीपक खांडे , सहायक अभियंता धन्नू लाल देवांगन, दिनेश सिंह, राजस्व प्रभारी दीपक दीवान, उप अभियंता अमन चंद्राकर, अर्जुन पवार स्वच्छता निरीक्षक, संकुल समन्वयक श्री अभिमन्यु मिश्रा, क्षेत्रीय बीएलओ के अलावा निगम के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे । कार्यक्रम का संचालन श्रीमती अचला मिश्रा व्याख्याता द्वारा किया गया एवं आभार प्रदर्शन प्राचार्य श्री मुकेश सिरमौर के द्वारा किया गया।


