*चुनाव के अंतिम चरण में कोटा और तखतपुर में मतदान कल, सुबह 7बजे से दोपहर तीन बजे तक डाले जाएंगे वोट,मतदान दलों को किया गया रवाना*
बिलासपुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तृतीय एवं अंतिम चरण में कल 23 फरवरी 2025 को जनपद पंचायत कोटा एवं तखतपुर में चुनाव होंगे। कोटा एवं तखतपुर ब्लॉक में निर्वाचन संबंधी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। आज कोटा के डीकेपी आत्मानंद स्कूल और तखतपुर के स्वामी आत्मानंद स्कूल से मतदान दलों को सामग्री वितरण कर रवाना किया गया।
_x000D_
मतदान केन्द्रों में मतदाताओं की सुविधा के सभी इंतजाम किये गये हैं। कोटा में 104 एवं तखतपुर में 124 ग्राम पंचायत है जिनमें 697 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं, जिनमें कोटा के 299 एवं तखतपुर के 398 मतदान केंद्र शामिल हैं।
_x000D_
कोटा में कुल 75 हजार 51 पुरूष मतदाता एवं 75 हजार 852 महिला मतदाता और 5 तृतीय लिंग के मतदाता है। इसी प्रकार तखतपुर में 1 लाख 5 हजार 340 पुरूष एवं 1 लाख 2 हजार 948 महिला मतदाता और 3 तृतीय लिंग के मतदाता हैं जो निर्वाचन में अपने मताधिकार का प्रयोग कर अपने जनप्रतिनिधियों का चुनाव करेंगे। मतदान का समय सवेरे 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक होगा।
ब्यूरो रिपोर्ट


