दसवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर बहतराई इंडोर स्टेडियम में किया गया सामूहिक योगाभ्यास,

दसवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर बहतराई इंडोर स्टेडियम में किया गया सामूहिक योगाभ्यास,

बिलासपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर बहतराई स्टेडियम में पूरे उत्साह के साथ  योग दिवस  मनाया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केंद्रीय शहरी विकास राज्य मंत्री तोखन साहू ने विभिन्न मुद्राओं में योगाभ्यास किया। स्वयं और समाज के लिए योग थीम पर दसवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन किया गया।

_x000D_

_x000D_

 जिला स्तरीय इस योगाभ्यास कार्यक्रम में बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला,जिला पंचायत अध्यक्ष  अरूण सिंह चौहान, पूर्व सांसद  लखन लाल साहू, रामदेव कुमावत, संभागायुक्त डॉ. संजय अलंग ने भी योगाभ्यास किया। हजारों की संख्या में बच्चों एवं नागरिकों ने योगाभ्यास एवं प्राणायाम किया। इस अवसर पर ब्रम्हाकुमारी दीदी मंजू सहित अन्य योग प्रशिक्षकों, योगाचार्यों के मागदर्शन में प्रतिभागियों द्वारा योगाभ्यास, ताड़ासन, वक्रासन, प्राणायाम जैसे अनुलोम विलोम, कपालभाति, भुजंगासन, भ्रामरी जैसे आसानों का अभ्यास एवं ध्यान किया गया।

_x000D_

_x000D_

 कार्यक्रम में  केंद्रीय शहरी विकास राज्य मंत्री तोखन साहू ने सभी को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं देेते हुए कहा कि नियमित रूप से योग करने पर शरीर में सकरात्मक ऊर्जा का संचार होता है। जीवन को सही दिशा देने के लिए योग, ज्ञान एवं ध्यान आवश्यक है। इसके माध्यम से जीवन को संतुलित किया जा सकता है।

_x000D_

_x000D_

योगासान हमारी शरीर की रोग प्रतिरोधात्मक क्षमता को बढ़ाते है और बीमारियों को दूर करते है। अपने व्यस्त दिनचर्या से समय निकालकर हमें अवश्य योग करना चाहिए। योग से न केवल शरीर अपितु मन भी स्वस्थ रहता है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने योग को विश्व पटल पर एक नया रूप दिया। आज पूरा विश्व योग कर रहा है। इस अवसर पर विधायक सुशांत शुक्ला ने कहा कि योग करें और निरोग रहें। इससे तन और मन दोनों स्वस्थ रहता है। आज पूरा विश्व योग अपना रहा है और उसे अपने जीवन में निरंतर अपनाने की आवश्यकता है।

_x000D_

_x000D_

इस अवसर नगर निगम आयुक्त अमित कुमार, जिला पंचायत सीईओ  आर पी चौहान,एडीएम  आरए कुरूवंशी, समाज कल्याण विभाग के अधिकारी सहित अन्य विभागीय अधिकारी, विभिन्न योग संस्थाओं के प्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक मौजूद थे।

_x000D_

_x000D_


 अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिले के विभिन्न स्थानों में भी योगाभ्यास किया गया। जिले के सभी विकासखण्डों, नगरीय निकायों में सामूहिक रूप से योगाभ्यास किया गया। 

_x000D_

ब्यूरो रिपोर्ट 

_x000D_