SCCR में ट्रांसफर: दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में बड़े स्तर पर अफसरों के ट्रांसफर,अनुराग सिंह बने सीनियर डीसीएम

SCCR में ट्रांसफर: दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में बड़े स्तर पर अफसरों के ट्रांसफर,अनुराग सिंह बने सीनियर डीसीएम

बिलासपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में अफसरों के तबादले हुए  है। सीनियर डीसीएम और सीपीआरओ के भी तबादला आदेश जारी किए  गए हैं।  अनुराग सिंह सीनियर डीसीएम बनाए गए हैं।

_x000D_

रेलवे मंत्रालय के द्वारा जारी आदेश के तहत अनुराग सिंह को सीनियर डीसीएम बनाया गया है।  साकेत रंजन की जगह विकास कश्यप को सीपीआरओ बनाया गया है। साकेत रंजन को संरक्षा अधिकारी बनाया गया है। अनुराग सिंह इससे पूर्व संरक्षा अधिकारी थे।

_x000D_

_x000D_

जानिए कौन है  तीन बार यूपीएससी निकालने वाले नए डीसीएम अनुराग सिंह:–

_x000D_

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर रेल मंडल के नए डीसीएम अनुराग सिंह वर्तमान में वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी के पद पर है। वे मूलतः झारखंड के जमशेदपुर के रहने वाले है। उनके पिता बिहार पुलिस के रिटायर्ड एडिशनल एसपी हैं। अनुराग सिंह ने बीए एलएलबी की डिग्री दिल्ली विश्वविद्यालय से प्राप्त की है। यूपीएससी लोक सेवा परीक्षा निकाल कर 2014 में आईआरटीएस अधिकारी बने। इस से पूर्व 2013 में वह आरपीएफ असिस्टेंट कमांडेंट के लिए चयनित हुए थे | उनका चयन 2015 में इंडियन ऑडिट एंड अकाउंट सर्विस में भी हुआ था जिसे उन्होंने ज्वाइन नहीं किया। 

_x000D_

 काफी ईमानदार छवि के माने जाने वाले अनुराग सिंह काम के प्रति ईमानदार व रिजल्ट देने वाले अफसरों में से माने जाते है।
 रेलवे में उनकी छवि सख्त व कड़क मिजाज अफसर की है। उनकी पूर्व में पदस्थापना एआरएम शहडोल  के पद पर थी। फिर असिस्टेंट ऑपरेटिंग मैनेजर नागपुर के पद पर रहे। डीसीएम व डीओएम नागपुर भी रहें।

_x000D_

ब्यूरो रिपोर्ट