*विधायक के कड़े तेवर देख सकते में अधिकारी, समाधान शिविर में मौके पर ही की विभागीय समीक्षा, कहा लापरवाही बरदाश्त नहीं*

*विधायक के कड़े तेवर देख सकते में अधिकारी, समाधान शिविर में मौके पर ही की विभागीय समीक्षा, कहा लापरवाही बरदाश्त नहीं*

बिलासपुर। मदनपुर के समाधान शिविर में सुशांत शुक्ला ने दिखाए कड़े तेवर मौके पर ही विभागीय कार्यों की समीक्षा कर अधिकारियों को लगाई जमकर फटकार, कहा सुशासन की आस से जनता ने चुना,लापरवाही बर्दास्त नहीं करूंगा। सुशासन तिहार के अंतर्गत आज विधानसभा बेलतरा के ग्राम पंचायत मदनपुर में आयोजित समाधान शिविर का  विधायक सुशांत शुक्ला ने जायजा लेकर शिविर में प्राप्त आवेदनों की सिलसिलेवार जानकारी ली उन्होंने सम्बंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को ताकित करते हुए चेताया कि समाधान शिविरों को आशय लोगों के समस्याओं का निराकरण केवल शिविरों तक सीमित नहीं है अपितु विभिन्न सरकारी कार्यालयों को पूर्व में प्राप्त आवेदनों का तय समय में निराकरण हो उन्होंने कहा कि

_x000D_

_x000D_

 छत्तीसगढ़ की जनता ने सुशासन की संकल्पना को लेकर भाजपा की सरकार बनाई है अतः सुशासन राज के मार्ग में बाधा डालने वाले अधिकारी कर्मचारी या तो अपना मन बदल ले या अपने स्थान बदलने को तैयार रहें किसी भी सूरत में लापरवाही बर्दास्त नहीं की जाएगी छत्तीसगढ़ की जनता को विकास कार्य और हितग्राही मूलक योजनाओं से बाधित करने वाले  दोषी अधिकारी या कर्मचारी पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी शिविर में  विधायक सुशांत शुक्ला बहुत ही तल्ख अंदाज में नजर आए उन्होंने  विभागवार प्राप्त आवेदनों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों से तीखे सवाल किए पहले तो उन्होंने बदहाल बिजली व्यवस्था पर विद्युत विभाग के अधिकारियों की जम कर क्लास लगाई फिर जल जीवन मिशन के अपूर्ण कार्यों को लेकर पी एच ई के अधिकारियों को घेरा इसी तरह सहकारिता विभाग और सहकारी बैंक की मनमानी के कारण किसानों को हो रही असुविधा पर अपनी नाराजगी जताई पूरे शिविर में विधायक सुशांत जनहित के कार्यों को लेकर बहुत ही आक्रामक नजर आए शिविर में आए ग्रामीणों ने भी विधायक का भरपूर समर्थन किया वे विधायक के इस तरह की कार्यशैली देख कर अपने आप को रोक नहीं सके और ताली बजा  कर उनका समर्थन करते नजर आए

_x000D_

_x000D_


विधायक सुशांत शुक्ला ने पुलिस विभाग को बड़े पंचायतों में सोशल पुलिसिंग और गस्ती प्वाइंट बढ़ाने के निर्देश दिए वे इतना ही नहीं विधायक ने क्षेत्र में हो रहे अवैध उत्खनन को लेकर भी अपनी नाराजगी खनिज विभाग के अधिकारियों की खनन माफिया से मिलीभगत का आरोप लगाते हुए कहा कि खनिज विभाग को मोतियाबिंद हो गया है उन्हें अवैध उत्खनन के मामले दिखाई नहीं दे रहे हैं विभाग को समय रहते इन्हें ठीक कर लिया जाना चाहिए अन्यथा कठोर कार्यवाही के लिए तैयार रहें  समाधान शिविर में किसानों को दवाई छिड़काव यंत्र प्रदाय किए गए, समाज कल्याण विभाग द्वारा निशक्त जनों को वॉकर दिए गए खाद्य विभाग द्वारा राशन कार्ड एवं राजस्व विभाग द्वारा ऋण पुस्तिका वितरित किए गए शिविर में कुल 5658 आवेदन प्राप्त हुए जिसमें अधिकांश आवेदनों का मौक पर ही निराकरण किया गया 
इस अवसर पर जिला पंचायत बिलासपुर के अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी, जनपद पंचायत बिल्हा के अध्यक्ष राम कुमार कौशिक सहित विभिन्न विभाग के अधिकारि, कर्मचारी व ग्रामीण उपस्थित रहे।

_x000D_

ब्यूरो रिपोर्ट