मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बिलासपुर में श्रीरामसेतु मार्ग का किया लोकार्पण*49.98 करोड़ रुपए की लागत से तैयार हुआ है अरपा रिवर व्यू में श्रीराम सेतु मार्ग,बिलासपुर में फिर शुरू होगा मल्हार महोत्सव,शासन की तरफ से महोत्सव के लिए 20 लाख रुपए दिए जाएंगे, विकास के लिए मास्टर प्लान का किया विमोचन

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बिलासपुर में श्रीरामसेतु मार्ग का किया लोकार्पण*49.98 करोड़ रुपए की लागत से तैयार हुआ है अरपा रिवर व्यू में श्रीराम सेतु मार्ग,बिलासपुर में फिर शुरू होगा मल्हार महोत्सव,शासन की तरफ से महोत्सव के लिए 20 लाख रुपए दिए जाएंगे, विकास के लिए मास्टर प्लान का किया विमोचन

बिलासपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शनिवार की शाम बिलासपुर के रिवर व्यू पर बने श्रीरामसेतु मार्ग का लोकार्पण किया। इस मौके पर 10 हजार दीपक अरपा नदी में छोड़े गए । लोकार्पण लेजर शो और आतिशबाजी के माध्यम से राम सेतु मार्ग के लोकार्पण का जश्न मनाया गया और साथ में बिलासपुर विकास दीप महोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर शहर को आपस में जोड़ने वाले अरपा के दोनों पुलों को आकर्षक लाइट से सजाया गया। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने इस अवसर पर अरपा के आस-पास के क्षेत्र के विकास के लिए बनाए गए मास्टर प्लान और विजन डॉक्यूमेंट का विमोचन भी किया। 

_x000D_

_x000D_

   मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस मौके पर अपने संबोधन में कहा कि छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर के विकास के लिए आज का दिन बड़ा महत्वपूर्ण है जहां एक साथ कई विकास कार्यों की सौगात मिली है। इन सब कार्यों से बिलासपुर शहर की अधोसंरचना को मजबूती मिलेगी, नागरिक सुविधाओं का विकास होगा।

_x000D_

_x000D_


   मुख्यमंत्री ने कहा कि अरपा मइया केवल एक नदी नहीं है, बल्कि छत्तीसगढ़ की संस्कृति की धारा इसमें बहती है। अरपा मइया के अस्तित्व को बचाए रखने के लिए हम संकल्पित हैं। अरपा उत्थान और तट संवर्धन प्रोजेक्ट के तहत श्रीराम सेतु मार्ग का आज लोकार्पण किया गया है। इसके अलावा अरपा नदी के संवर्धन और उत्थान के लिए और भी प्रोजेक्ट चल रहे हैं। नदी के दोनों किनारों पर इंदिरा सेतु से शनिचरी रपटा तक लगभग 2 किलोमीटर की फोर लेन की सड़क बनाई जा रही है। नदी के किनारे नाला बनाया गया है, शहर के गंदे पानी को इस नाले के जरिए सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट तक पहुंचाया जाएगा, इससे नदी को प्रदूषित होने से बचाया जा सकेगा।

_x000D_

_x000D_


   मुख्यमंत्री ने कहा कि बिलासपुर छत्तीसगढ़ का दूसरा सबसे बड़ा शहर है। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के दिए लक्ष्य के अनुरूप विकसित भारत-विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में इस शहर को महत्वपूर्ण भूमिका निभानी है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने एक बड़ी घोषणा करते हुए मल्हार महोत्सव को बिलासपुर में फिर से शुरू करने और महोत्सव के लिए 20 लाख रुपए के बजट का प्रावधान किए जाने की बात कही।
श्रीरामसेतु मार्ग
अरपा उत्थान और तट संवर्धन प्रोजेक्ट के एक हिस्से के तहत अरपा नदी के दांयी तरफ की सड़क का नाम रामसेतु मार्ग रखा गया है। इसकी लागत 49 करोड़ 98 लाख रूपये है जिसमें फ़ुटपाथ, डिवाइडर, स्ट्रीट लाइट, रिटेनिंग वॉल और सौंदर्यीकरण कार्य शामिल है। इस सड़क के लोकार्पण से  शहर का यातायात सुगम तरीके से संचालित हो सकेगा। इससे नेहरू चौक से शहर के व्यस्ततम गोल बाज़ार-सदर बाज़ार और शनिचरी बाज़ार की तरफ़ जाने के लिए शहरवासियों को एक व्यवस्थित वैकल्पिक मार्ग मिला है।

_x000D_

_x000D_


मुख्यमंत्री साय ने पर्वतारोही निशा यादव को 3.45 लाख रुपए काचेक प्रदान किया- 

_x000D_

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज बिलासपुर में आयोजित रिवर व्यू पर बने श्री रामसेतु मार्ग के लोकार्पण कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ की पर्वतारोही निशा यादव को स्वेच्छानुदान से स्वीकृत 3.45 लाख रुपए की राशि का चेक प्रदान किया। निशा यादव अफ्रीका महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी किलीमंजारों पर्वत फतह करना चाहती हैं। वे माउंट एवेरेस्ट भी फतह करना चाहती हैं। उनके पिता ऑटो चालक हैं। मुख्यमंत्री को जब कुछ दिन पहले निशा की कमजोर आर्थिक स्थिति का पता चला तो उन्होंने निशा से फोन पर बात कर सरकार की ओर से उन्हें सभी तरह के सहयोग का भरोसा दिया और स्वेच्छानुदान से राशि निशा बेटी के लिए स्वीकृत कर दी। निशा ने इसके लिए मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया।

_x000D_

ब्यूरो रिपोर्ट 

_x000D_

_x000D_

_x000D_