आगामी चुनाव में टिकट वितरण को लेकर भाजपा कर सकती है नया खेल, बिलासपुर, तखतपुर व बिल्हा विधानसभा में हो सकते है नए चेहरे.
●आगामी चुनाव में टिकट वितरण को लेकर भाजपा कर सकती है नया खेल
_x000D_●बिलासपुर, तखतपुर व बिल्हा विधानसभा में हो सकते है नए चेहरे
_x000D_बिलासपुर। छत्तीसगढ़ भाजपा आगामी चुनाव को लेकर काफी जोर-शोर से मशक्कत में लगी हुई है। भाजपा आने वाले इस चुनाव को लेकर अपने संगठन के नेताओं के साथ ही निजी एजेंसियों का भी सहयोग ले रही है। आगामी चुनावी में सफलता हासिल करने के लिए भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व मंथन व चिंतन में लगा हुआ है। प्रदेश में कांग्रेस की सत्ता को उखाड़ फेंकने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपनी ओर से पूरी तैयारी लगभग कर ही ली है। ऐसा प्रतीत होता है कि भाजपा छत्तीसगढ़ में अपनी सरकार बनाने को लेकर पूरे तरीके से तैयार हो गई है 90 विधानसभा की सीटों को लेकर भाजपा सोच समझकर अपने प्रत्याशी बना रही है अब तक 90 विधानसभाओं में से 21 विधानसभा की टिकट का वितरण भाजपा ने अपनी ओर से जारी कर दिया है बची 69 सीटों को लेकर पार्टी का केंद्रीय नेतृत्व मंथन में लगा हुआ है।
_x000D_ _x000D_संभागीय बैठकों का दौर भी पार्टी जारी रखते हुए अपने कार्यकर्ताओं को रिचार्ज करने में लगी हुई है वही इन बैठकों के माध्यम से भी कहीं न कहीं बड़े नेता प्रत्याशियों का चयन भी करने में प्रयासरत है।
_x000D_
आगामी विधानसभा को लेकर बस्तर सरगुजा के साथ ही बिलासपुर संभाग को लेकर पार्टी कहीं ना कहीं चिंतित नजर आ रही है भाजपा बिलासपुर संभाग में अपने साथ निजी सर्वे एजेंसी की रिपोर्ट को भी देख रही है अगर बात करें बिल्हा विधानसभा क्षेत्र की तो पार्टी यहां नए चेहरे के ऊपर दांव लगा सकती है।इस बार पार्टी धरम लाल कौशिक की जगह किसी ओबीसी महिला नेत्री या शिक्षाविद डॉ अरुण शिवम पटनायक को टिकट दे सकती है।
_x000D_
वही बिलासपुर विधानसभा से पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व के पास सर्वे एजेंसी के माध्यम से समाजसेवी व भाजपा के पुराने नेता सुरेंद्र गुम्बर,युवा भाजपा नेता व मीडिया समूह के संपादक अनिल मिश्रा व शिक्षा जगत से बृजेन्द्र शुक्ला को बिलासपुर विधानसभा चुनाव में उतार सकती है।इन तीनो नामो की अगर बात किया जाए तो युवाओं में काफी प्रचलित नाम व ब्राह्मण समाज मे अच्छी पकड़ रखने वालों मे भाजपा अनिल मिश्रा को आगामी विधानसभा में उतार कर नया खेल भी खेल सकती है।कांग्रेस के वर्तमान विधायक ब्राह्मण वर्ग से आते है।
_x000D_
कांग्रेस को पटखनी देने के लिए भाजपा कई क्षेत्रों में बड़ा खेल करने की योजना में है।वही कोटा विधानसभा से साहू समाज को फिर से उतार सकती है।
_x000D_
तखतपुर विधानसभा से पार्टी भूपेंद्र सवन्नी को इस बार मौका दे सकती है।वही बेलतरा से रजनीश सिंह फिर मैदान में उतर सकते है।कुल मिलाकर भाजपा सत्ता पाने के लिए जी तोड़ मेहनत में लगी हुई है।
_x000D_


