नये संभागायुक्त नीलम नामदेव एक्का ने कार्यभार किया ग्रहण, कार्यालय पहुंचने पर कलेक्टर, निगम कमिश्नर सहित अधिकारीयो ने स्वागत किया, देखिए mornews
बिलासपुर। बिलासपुर के नये संभागायुक्त नीलम नामदेव एक्का ने आज कार्यभार ग्रहण किया। एक्का 2005 बैच के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी है।
_x000D_
इसके पहले वे महानदी भवन मंत्रालय रायपुर में जन शिकायत निवारण, गृह एवं जेल विभाग के सचिव एवं संचालक विमानन के अतिरिक्त प्रभार के रूप में कार्यरत थे।
_x000D_
कार्यालय पहुंचने पर कलेक्टर अवनीश शरण,नगर निगम आयुक्त अमित कुमार व कमिश्नर कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारियों ने एक्का का स्वागत किया।
_x000D_
उन्होने कार्यभार ग्रहण करने के बाद अधिकारी-कर्मचारियों से परिचय प्राप्त किया और उनके काम-काज की जानकारी ली।
_x000D_
इस अवसर पर डिप्टी कमिश्नर श्रीमती अर्चना मिश्रा एवं श्रीमती स्मृति तिवारी उपस्थित थीं। संभाग स्तरीय अन्य विभागीय अधिकारियों ने भी उनसे मुलाकात कर स्वागत किया।
ब्यूरो रिपोर्ट


