*जनदर्शन : साप्ताहिक जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनी समस्याएं, संबंधित अधिकारियों को मौके पर किए वॉट्सएप तत्काल निराकरण के दिए निर्देश*
बिलासपुर । कलेक्टर अवनीश शरण ने अपनी साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। जनदर्शन में आज जिले के दूर-दराज से बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याओं के निराकरण के लिए कलेक्टोरेट पहुंचे। इस दौरान लोगों ने व्यक्तिगत एवं सामूहिक मामलों को लेकर लगभग 150 आवेदन दिया। कलेक्टर ने मिलने पहुंचे हर व्यक्ति से मुलाकात कर उनकी परेशानी पूछी और इनके समुचित निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। कुछ आवेदनों का फोटो खींचकर कलेक्टर ने अधिकारियों को स्वयं ही वाट्सएप कर जल्द निराकरण करने कहा।
_x000D_
आज साप्ताहिक जनदर्शन में सिरगिट्टी के नवीन प्राथमिक शाला परिसर में बाऊंड्रीवाल बनवाने हेतु पार्षद द्वारा आवेदन दिया गया। उन्होंने बताया कि स्कूल में करीब 200 छात्र-छात्राएं पढ़ाई कर रहे हैं। स्कूल परिसर में बाऊंड्रीवाल नहीं होने के कारण असामाजिक तत्वों एवं शराबियों द्वारा शाला परिसर में शराब की बोतलों को फोड़ कर फेक दिया जाता है जिससे बच्चों को नुकसान होने की संभावनाएं बनी रहती है। कलेक्टर ने आवेदन जिला शिक्षा अधिकारी को प्रेषित करते हुए आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए। बिल्हा ब्लॉक के ग्राम धमनी स्थित सेन्ट एण्ड्रूज स्कूल के बच्चों ने अपने पालकों के साथ कलेक्टर से मुलाकात की। उन्होंने बताया कि कुछ कारणों से स्कूल बंद हो गया है जिससे स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों की पढ़ाई बाधित हो रही है। सभी बच्चे आरटीई के तहत स्कूल मे अध्ययन कर रहे थे। उन्होंने अध्ययन की निरंतरता बनाए रखने के लिए ऐसे निजी स्कूल में प्रवेश दिलवाने की मांग की जहां आरटीई लागू हो। कलेक्टर ने उनके आवेदन को जिला शिक्षा अधिकारी को भेजते हुए आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए।
_x000D_
विकासखंड तखतपुर के ग्राम पंचायत खम्हरिया के सरपंच द्वारा ग्राम खम्हरिया के हाईस्कूल को हायर सेकंडरी स्कूल में उन्नयन करने हेतु आवेदन दिया गया। उन्होंने बताया कि हायर सेकंडरी स्कूल नहीं होने से बहुत सारे विद्यार्थी 10वीं के बाद ही अपनी पढ़ाई छोड़ देते हैं जिससे बच्चे अपने आगे की शिक्षा प्राप्त करने से वंचित हो रहे हैं। कलेक्टर ने आवेदन जिला शिक्षा अधिकारी को भेजकर आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए। इसी गांव के लोगों ने पानी की समस्या से संबंधित आवेदन दिया। सरपंच ने बताया कि गांव में करीब 5000 से अधिक जनसंख्या निवासरत है। उन्होंने बताया कि आस-पास नदी और नहर भी नहीं है जिससे पानी की समस्या से निजात मिल सके। कलेक्टर ने आवेदन जल संसाधन विभाग को भेजकर आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए।
_x000D_
सरकंडा के माताचौरा निवासी प्रभु लाल खैरवार ने रोड निर्माण हेतु अधिग्रहित जमीन की मुआवजा राशि दिलाने कलेक्टर को आवेदन सौंपा। ग्राम कोरमी निवासी बहोरन धुरी द्वारा उनके 57 डिसमिल जमीन पर सोनउराम द्वारा काबिज करने की शिकायत कलेक्टर से की। इस मामले को एसडीएम बिलासपुर देखेंगे। ग्राम पंचायत पोड़ी के सरपंच एवं ग्रामवासियों द्वारा जूनी तालाब को मछली पालन हेतु नहीं देने की मांग की। उन्होंने बताया कि जूनी तालाब ग्राम पंचायत पोड़ी के बीच बस्ती पर स्थित है। यह आम निस्तारी तालाब है ग्रामीणों द्वारा इसका पानी पीने में भी उपयोग में लाया जाता है। इस मामले को उप संचालक मत्स्य विभाग देखेंगे। बेलगहना तहसील के ग्राम नगोई निवासी उमाशंकर गुप्ता द्वारा भूमि का रिकॉर्ड दुरूस्त कर ऋण पुस्तिका एवं पर्ची बनवाने आवेदन दिया गया। इस मामले को कोटा एसडीएम देखेंगे।
_x000D_ मस्तूरी विकासखंड के ग्राम किरारी निवासी कृष्ण कुमार सुमन द्वारा जनपद पंचायत मस्तूरी में सहायक ग्रेड 03 के पद पर कार्यरत पिता स्व. भागवत प्रसाद सुमन के स्थान पर अनुकंपा नियुक्ति दिलाने की मांग की। इस मामले को सीईओ जनपद पंचायत मस्तूरी देखेंगे। बेलगहना तहसील के ग्राम नगोई निवासी शिवशंकर गुप्ता द्वारा क्रेडा सौर सुजला योजना के तहत सबमर्सिबल पंप दिलाने आवेदन दिया गया। इस मामले को क्रेडा विभाग के ईई देखेंगे। ग्राम रमतला निवासी बलहीन बाई के निजी जमीन पर सावत राम द्वारा सड़क निर्माण करने की शिकायत कलेक्टर से की। कलेक्टर ने आवेदन बिलासपुर एसडीएम को भेजते हुए आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
ब्यूरो रिपोर्ट


