महीना उर्स संपन्न,साल के पहले दिन हजारों जायरीनो ने दी हाज़िरी

महीना उर्स संपन्न,साल के पहले दिन हजारों जायरीनो ने दी हाज़िरी

बिलासपुर। सूफी-संत हजरत बाबा सैय्यद इंसान अली शाह के दरबार में साल के पहले दिन जायरीनों की खूब भीड़ रही।सुबह से लेकर शाम रात तक बाबा के चाहने वाले यहां पहुंचकर नया साल अच्छा गुजरे यही दुआ और मन्नत करते रहे।गुजरे साल को अलविदा कहते हुए नया साल अच्छा हो यही कामना करने हर धर्म वर्ग के लोगों ने यहां अपनी अर्जी लगाई।

_x000D_

_x000D_

महीना उर्स का सफल आयोजन

_x000D_

हजरत बाबा सैय्यद इंसान अली शाह का महाना उर्स चांद की 17 तारीख को हर माह बड़े ही अकीदत के साथ मनाई जाती है। रविवार को भी बड़े ही शानो शौकत के साथ दरगाह इंतेजामिया कमेटी ने उर्स का सफल आयोजन किया।सुबह  6:30 बजे कुरान ख्वानी मदरसा फैजाने बाबा इंसान अली के छात्रों ने किया। 12:40 बजे मज़ारे पाक का ग़ुस्ल खादिमो के द्वारा किया गया। इसके बाद शिजरा ख्वानी की दुआ मांगी गई। दोपहर 1:00 बजे से शुद्ध शाकाहारी शाही आम लंगर जारी रहा जो शाम 5 बजे तक चलता रहा इस दौरान हजारो की संख्या में दर्शनार्थियों ने लंगर का आनंद लिया। दोपहर 1:30 बजे नूरानी शाही मस्जिद में जोहर की नमाज अदा की गई इसके बाद दरगाह में सलातो-सलाम पेश किया गया।लंगर सैय्यद अल्फाज़ुद्दीन एवं शेख अब्दुल गफ्फार की ओर से किया गया जिन्हे दरगाह की ओर से प्रशस्ति पत्र और "निशान-ए-लुतरा"  देकर सम्मानित किया गया। दिन रविवार और साल 2023 का अंतिम दिन होने के कारण उर्स में खूब भीड उमड़ी। छत्तीसगढ़ राज्य वक़्फ़ बोर्ड द्वारा गठित इंतेजामिया कमेटी ने एसडीएम मस्तूरी से चार्ज लेने के बाद से उर्स की तैयारियां पूरी करने में लगी हुई थी।महीना उर्स के दौरान ही नई कमेटी ने विधिवत रूप से कार्य की शुरुआत की।इस मौके पर नई कमेटी के सभी पदाधिकारियों का तमाम लोगों ने दिल खोलकर स्वागत किया।

_x000D_

_x000D_

*नई कमेटी ने व्यापारियो से साफ-सफाई में सहयोग करने मांगा समर्थन

_x000D_

इंतेजामिया कमेटी के पदाधिकारियों ने दरगाह के सामने स्थित दुकानदारों से उनके दुकानों में जाकर मिले और दरगाह व दुकान के आसपास  साफ- सफाई रखने कचरा ना फैलाने के लिए समर्थन मांगा। जिस पर सभी दुकानदारों ने समर्थन किया। कमेटी के चेयरमेन इरशाद अली ने वातावरण को साफ सुथरा रखने के लिए दुकान से निकलने वाले सूखा एवं गीला कचरा के लिए डस्टबिन का उपयोग करने अपील की।

_x000D_

ब्यूरो रिपोर्ट