महादेव अन्ना रेड्डी में ऑनलाइन जुआ सट्टा खिलवाने वाले 4 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

महादेव अन्ना रेड्डी में ऑनलाइन जुआ सट्टा खिलवाने वाले 4 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

_x000D_

बिलासपुर । पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह के द्वारा जिले में ऑनलाइन जुआ सट्टा, खेलने- खेलवाने वालों के खिलाफ कार्यवाही करने सख़्त निर्देशित किया गया है। थाना प्रभारी  टी.एस. नवरंग ने बताया कि ऑनलाइन जुआ-सट्टा खेलने-खिलवाने वाले 04 आरोपीयो को गिरफ्तार कर कार्यवाही की गई हैं।प्रार्थी नरोत्तम विश्वकर्मा निवासी पीपरखूंटी ने थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया की ग्राम खैरझिटी का सुरेश नवरंग 04-05 माह पूर्व हमारे गांव में आया और एचडीएफसी बैंक में खाता खुलवाने पर ₹10000 रकम मिलेगा कहकर बता रहा था। जो मेरे घर की आर्थिक स्थिति ठीक ना होने से मैं सुरेश नवरंग के झांसे में आकर अपना आधार कार्ड, पैनकार्ड खाता खुलवाने के लिए दिया था। जो सुरेश नवरंग राहुल वाधवानी व उसके साथियों द्वारा मुझे धोखे में डालकर मेरे नाम से खाता खुलवाकर धोखाधड़ी पूर्वक खाते का ऑनलाइन सट्टा में उपयोग किया जा रहा था। शिकायत के आधार पर मामले में धारा 420,34 भा.द.वि.के अपराध पंजीबद कर विवेचना लिया गया। विवेचना के दौरान संदेहियों से पूछताछ किया गया। जिन्होंने महादेव-अन्ना रेड्डी के माध्यम से ऑनलाइन जुआ खिलाना स्वीकार किया।आरोपीयों का ऑनलाइन लेनदेन होने से करीबन 2 करोड रुपए बैंक अकाउंट में चीज कराया गया है। तथा आरोपीयो से 50 नग बैंक खाता,40 नग एटीएम कार्ड तथा 04 नग मोबाइल एवं नगदी₹25000 जप्त किए गया हैं।

_x000D_

_x000D_

आरोपीयो के अधिकारी/कर्मचारियों के साथ साथ साठगांठ कर लोगों को ट्रेडिंग का बहाना करने के नाम पर फर्जी बैंक खाता खुलवाते थे। इन खातों का उपयोग ऑनलाइन सट्टा में करते थे ऐसे 50 अकाउंट की पहचान की गई है। इन फर्जी अकाउंट में यूपीआई चालू करने के लिए कुछ मोबाइल वालों से मिलकर फर्जी सिम अकाउंट से लिंक करते थे। मामले में विवेचना दौरान धारा 7 जुआ प्रतिषेध अधिनियम जोड़ी गई। सबूत के आधार पर मामले मे 4आरोपियों को गिरफ्तार कर कार्यवाही की गई है। मामले में विवेचना जारी है।

_x000D_

पकड़े गए आरोपियों के नाम

_x000D_

01.राहुल वाधवानी पिता स्व. रामचंद्र उम्र 33 साल साकिन सिंधी कॉलोनी जरहाभाठा थाना सिविल लाइन

_x000D_

02. पारथ साहू पिता फत्तेराम उम्र 45 साल साकिन बरद्वार थाना कोटा

_x000D_

03. वासुदेव खुसरो पिता होरीलाल खुसरो उम्र 30 साल साकिन पिपरखूंटी थाना कोटा

_x000D_

04. सुरेश नवरंग पिता श्याम लाल उम्र 35 साल साकिन घर जीटी थाना कोटा जिला बिलासपुर (छ.ग)।

_x000D_

ब्यूरो रिपोर्ट