कलेक्टर ने जन दर्शन में सुनी आम लोगों की समस्याएं
बिलासपुर। कलेक्टर अवनीश शरण ने आज जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में पहंुचे ग्रामीणों एवं आमजनों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनी और संबंधित अधिकारियों को जल्द निराकरण के निर्देश दिए। आज लगभग सौ से ज्यादा लोगों ने कलेक्टर से मुलाकात कर निजी एवं सामुदायिक मांग एवं समस्याओं से संबंधित आवेदन दिए।
_x000D_
जनदर्शन में कोटा ब्लाॅक के ग्राम पंचायत परसापानी की सरपंच लैला कोरवा ने प्राथमिक शाला बहरी झरिया एवं पूर्व माध्यमिक शाला परसापानी में शौचालय निर्माण कराने की मांग की। मस्तूरी ब्लाॅक के ग्राम लोहर्सी निवासी सेवानिवृत्त मनहरण लाल साहू ने पेंशन प्रकरण के निराकरण करने और अंतिम राहत पेंशन एवं उपादान राशि जारी करने कलेक्टर से गुहार लगाई। उन्होंने बताया कि सहायक आंतरिक लेखा परीक्षण एवं करारोपण अधिकारी के पद पर मस्तूरी ब्लाॅक में कार्य करते हुए 31 जनवरी 2023 को सेवानिवृत्त हुआ।

लेकिन आवेदन देने के उपरांत भी अभी तक राशि नहीं मिल पाई है। कलेक्टर ने सीईओ मस्तुरी के मामले को सौंपते हुए निराकरण करने के निर्देश दिए। पचपेड़ी तहसील के ग्राम भुरकुंडा निवासी मनंशाराम ने किसान पुस्तिका बनवाने आवेदन दिया। खैरखुण्डी गांव के निवासी मनमीत कुमार माथुर ने रोजगार सहायक द्वारा गलत तरीके से जाॅब कार्ड से नाम काटने की शिकायत की। कलेक्टर ने इस मामले को जिला पंचायत सीईओ को सौंपा। जगमल चैक निवासी सीता देवी यादव ने प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन दिया। ग्राम कड़ार निवासी सुखीराम केंवट ने पशु शेड निर्माण की राशि स्वीकृति करने के उपरांत भी शेड नहीं बनाये जाने की शिकायत की। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारी को मामले के निराकरण के निर्देश दिए।
_x000D_ब्यूरो रिपोर्ट


