*जन दर्शन : संयुक्त कलेक्टर ने सुनी आम जन की शिकायत, सरपंच, उप सरपंच द्वारा शासकीय भूमि पर कब्जा,
बिलासपुर / जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में आज बड़ी संख्या में दूर-दराज से पहुंचे लोगों की समस्याएं सुनी गई। कलेक्टर के निर्देश पर संयुक्त कलेक्टर एसएस दुबे ने फरियाद सुनी और उनके निराकरण के निर्देश दिए। लिदरी ग्राम के दिव्यांग बुधुराम बंजारे ने निजी बस संचालकों के खिलाफ शिकायत की। उन्होंने शासन द्वारा जारी निःशुल्क बस यात्रा पास का पालन कराये जाने की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा। उन्होंने बताया कि वे स्वयं लोकोमोटर दिव्यांगता से ग्रसित हैं।
_x000D_
आरटीओ द्वारा उन्हें निःशुल्क यात्रा के लिए पास भी जारी किया गया है। लेकिन निजी बस संचालक इसे मान्यता नहीं देते। दुबे ने आरटीओ को उनका आवेदन भेजते हुए आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। तखतपुर के आदिवासी सेवा सहकारी समिति जूनापारा के प्रबंधक के विरूद्ध हेराफेरी की शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की गई। ग्राम पाली के आदिवासी किसान मोतीलाल ने ज्ञापन में बताया कि जूनापारा में उनकी कृषि भूमि है। मेरी भूमि का ऑपरेटर पंजीयन कराकर उसमें धान बेच रहा है। इसकी जानकारी मुझे नहीं है।
_x000D_
खाता भी किसी दूसरे का दर्ज करा रखा है। संयुक्त कलेक्टर ने एसडीएम तखतपुर को कार्रवाई के निर्देश दिए। जनदर्शन में नांगा बैगा जनशक्ति संगठन ने भी ज्ञापन सौंपा। उन्होंने पीव्हीटीजी वर्ग के बारहवीं पास 9 युवक एवं युवतियों की सूची सौंपकर उन्हें तृतीय एवं चतुर्थ वर्ग में सीधी नियुक्ति दिए जाने की मांग की। दुबे ने आवश्यक कार्रवाई के लिए उनका आवेदन सहायक आयुक्त आदिवासी विकास को सौंपकर कार्रवाई के निर्देश दिए। तखतपुर के ग्राम पंचायत उड़ेला के सरपंच एवं उप सरपंच तथा कुछ पंचों के विरूद्व गोठान की शासकीय भूमि पर कब्जा किये जाने की शिकायत की गई। तखतपुर एसडीएम को उन सभी के विरूद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
_x000D_ _x000D_ब्यूरो रिपोर्ट


