बिलासपुर पुलीस के द्वारा अभियान अकादमी के सहयोग से पुलीस और पुलीस परिवार के लिए लाइफ स्किल डेवलपमेंट का आयोजन, मेरिट लिस्ट में आए बच्चों का किया गया सम्मान

बिलासपुर पुलीस के द्वारा अभियान अकादमी के सहयोग से पुलीस और पुलीस परिवार के लिए लाइफ स्किल डेवलपमेंट का आयोजन, मेरिट लिस्ट में आए बच्चों का किया गया सम्मान

बिलासपुर। पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह(IPS ) के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप के नेतृत्व में डीएसपी  मंजुलता केरकेट्टा और रक्षित निरीक्षक भूपेन्द्र गुप्ता के द्वारा पुलिस परिवार और पुलिस स्टाफ के लिये आयोजन किया गया जिसमें अभियान अकादमी के चेयरमैन एन के मिश्रा, डायरेक्टर संदीप मिश्रा, रिलेशनशिप मैनेजर रीमा गांगुली, ट्रेनर शिखा शुक्ला और अभियान अकादमी के कार्यकर्ता के द्वारा पुलिस लाइन में पुलिस परिवार की महिला बच्चे और पुलिस स्टाफ को लाइफ स्किल के जानकारी दी गई।

_x000D_

_x000D_

पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह द्वारा पुलिस परिवार की महिला बच्चों को तनाव मुक्त कैसे रहे और कैसे अपने परिवार को तनाव मुक्त रख सकते है कि जानकारी दी गयी, सुखद परिवार से बहुत कुछ तनाव कम करता है इसलिए पुलिस परिवार को इस कार्यक्रम में सम्मिलित किया गया ताकि स्टाफ को तनाव मुक्त माहौल मिल सके और बच्चों को मेहनत कर अच्छी शिक्षा ले कर भविष्य में

_x000D_

_x000D_

आईएएस आईपीएस और अन्य महत्वपूर्ण पदो पर नौकरी हेतु प्रयास कर उच्च पदो पे पदस्थ हो कर अच्छा काम करने हेतु प्रोत्साहित किये। अभियान अकादमी के ट्रेनर द्वारा उपस्थित बच्चों और महिलाओं को गेम्स के माध्यम से लाइफ स्किल के बारे में

_x000D_

_x000D_

अभ्यास कराया गया और एक दूसरे के स्किल का उपयोग कर अपने में अच्छे गुणों को शामिल किया जाये, सभी से मिलने जुलने पर एक दूसरे से अच्छा व्यवहार करे और अपने गुणों और स्किल से दूसरे को प्रभावित कर उनको अच्छे कार्य करने हेतु प्रभावित करना।

_x000D_

_x000D_


विद्यार्थियों को दिया गया प्रशस्ति पत्र - ग्रामीण और दूरस्त क्षेत्रों में निवासरत बच्चे जो 2024 की परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थी रंजना मिश्रा, करीना भास्कर, सुभद्रा पांडेय, वंदना प्रजापति, वंदना अहीरवार, महेश्वरी यादव को पुलिस अधीक्षक और अभियान अकादमी द्वारा प्रोत्साहन हेतु प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।

_x000D_

_x000D_

ब्यूरो रिपोर्ट