मेडिकल स्टोर की आड़ में नशीली दवाओं का कारोबार करने वाले व्यवसाईयों के खिलाफ पुलिस ने कार्यवाही की है

मेडिकल स्टोर की आड़ में नशीली दवाओं का कारोबार करने वाले व्यवसाईयों के खिलाफ पुलिस ने कार्यवाही की है

बिलासपुर। बिलासपुर पुलिस ने नशे के कारोबारियों पर बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस एवं ड्रग डिपार्टमेंट ने संयुक्त अभियान चला मेडिकल व्यवसाइयों के खिलाफ कार्यवाही की है। तारबाहर थाना क्षेत्र अंतर्गत मिनाक्षी मेडिकल में सूचना के आधार पर रेड कर एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही की है।

_x000D_

_x000D_


नशे के विरुद्ध कार्यवाही में एसपी रजनेश सिंह ने तस्करी नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए  अभियान चलाया है। सिविल लाइन सीएसपी उमेश गुप्ता व कोतवाली सीएसपी पूजा कुमार ने ड्रग प्रशासन से ड्रग इंस्पेक्टर सुनील पांडा एवं सोनम जैन तथा तारबाहर थाना प्रभारी गोपाल सतपथी के साथ एक संयुक्त टीम बनाई।  टीम बनाकर मोहन मेडिकल गायत्री नगर चौक एवं तिवारी मेडिकल तारबाहर में रेड की गई।

_x000D_

_x000D_


जाँच पर पाया गया कि इन मेडिकल स्टोर्स के द्वारा बिना रिकॉर्ड और बिना प्रिस्क्रिप्शन की शेड्यूल एच वन की दवाइयाँ जो कि एनडीपीएस एक्ट में भी नियंत्रित नशीली दवाइयों की श्रेणी में आता है। जिसकी बिक्री किया जा रहा था। इन दुकानों में कार्यवाही कर इनके लाइसेंस निरस्त करने की अनुशंसा की गई है।

_x000D_

_x000D_

इसके साथ ही पुलिस ने जनता से अपील करते हुए कहा कि आप अपने क्षेत्र में ऐसे किसी भी  दुकान या फिर मेडिकल स्टोर जहां पर नशीली दवाइयों की बिक्री की जा रही है,  इसकी सूचना तुरंत ड्रग कंट्रोलर या पुलिस को देवे जिससे उनको तत्काल कार्यवाही सुनिश्चित की जा सके।