भारतीय जनता पार्टी के सह संगठन प्रभारी ने ली लोक सभा संचालन समिति के सदस्यों की बैठक

भारतीय जनता पार्टी के सह संगठन प्रभारी ने ली लोक सभा संचालन समिति के सदस्यों की बैठक

बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री शिव प्रकाश ने आज स्थानीय बीजेपी कार्यालय में बिलासपुर लोकसभा एवं कोरबा लोकसभा की लोकसभा संचालन समिति के सदस्यों की बैठक ली। बैठक में उन्होंने मतदान का प्रतिशत बढ़ाने पर जोर दिया। साथ ही मतदान के प्रतिशत को किस तरह से बढ़ाया जा सकता है इस संदर्भ में विस्तार से चर्चा की।

_x000D_

_x000D_

_x000D_

इसके अलावा बूथ मैनेजमेंट के विषयों पर भी उन्होंने कुछ जरूरी टिप्स दिए।आज इस मौके पर डिप्टी सीएम अरुण साव, मंत्री बिहारी जायसवाल,मंत्री लखन देवांगन,पूर्व मंत्री पुन्नूलाल मोहले,बिल्हा विधायक धरम लाल कौशिक, बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल, तखतपुर विधायक धरमजीत सिंह, बीजेपी जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत,मिडिया प्रभारी प्रणव शर्मा सहित लोकसभा चुनाव के संचालन समिति के सदस्य सहित बड़ी संख्या में बीजेपी नेता मौजुद रहे।

_x000D_