मतगणना स्थल में तीन लेयरों में होगी सुरक्षा व्यवस्था, कल सुबह 8बजे शुरु होगी मतगणना तैयारियां पूरी

मतगणना स्थल में तीन लेयरों में होगी सुरक्षा व्यवस्था, कल सुबह 8बजे शुरु होगी मतगणना तैयारियां पूरी

बिलासपुर। लोकसभा निर्वाचन 2024 के अंतर्गत 4 जून को होने वाली मतगणना के लिए जिला प्रशासन द्वारा तमाम तैयारियां पूरी कर ली गई है। शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज कोनी में सवेरे 8 बजे से मतगणना का कार्य शुरू होगा। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त प्रेक्षक, कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी  अवनीश शरण, एसपी रजनेश सिंह ने आज तैयारियों का अंतिम निरीक्षण किया। भीषण गर्मी को ध्यान रखते हुए स्थल पर एसी, कूलर, ठंडे पानी सहित यथासंभव तमाम व्यवस्थाएं की गई है। सवेरे 8 बजे सबसे पहले पोस्टल मतों की गणना शुरू होगी। 8 बजे के पहले तक प्राप्त डाक मतपत्र गणना में शामिल किये जाएंगे।

_x000D_

_x000D_


 डाक मतपत्रों की गणना के लिए अलग से व्यवस्था की गई है। 13 टेबलों पर इनकी गिनती की जायेगी। सवेरे 6 बजे पोस्टल बैलेट जिला कार्यालय के कोषालय से मतगणना स्थल कोनी ले जाया जाएगा। प्रत्याशी अथवा उनके अभिकर्ता वाहन की स्कॉटिंग करते हुए जा सकते है। मुंगेली जिले के डाक मतपत्रों की गणना भी मतगणना स्थल कोनी में की जाएगी। इसके आधा घण्टे अर्थात साढ़े 8 बजे से ईवीएम मशीनों से गिनती का काम शुरू होगा। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के लिए 14-14 टेबल लगाए जा रहे है। न्यूनतम 17 और अधिकतम 24 चरणों में वोटों की गिनती का कार्य पूरा होगा।

_x000D_

_x000D_

*मतगणना स्थल पर तीन लेयरों में होगी सुरक्षा व्यवस्था, सीसी टीवी से भी होगी निगरानी -
मतगणना शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं पारदर्शी रूप से संपन्न कराने हेतु कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अवनीश शरण के निर्देशन में आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई है। मतगणना स्थल में प्रवेश हेतु पुख्ता इंतजाम किए गए है। यहां तीन लेयर में सुरक्षा व्यवस्था होगी। जगह-जगह पर सीसी टीवी लगाए गए है। स्थानीय पुलिस सहित केंद्रीय सुुरक्षा बलों द्वारा चाक चौबंद-सुरक्षा की जाएगी। प्रवेश की पात्रता अनुसार पार्किंग की व्यवस्था भी अलग-अलग की गई है। शासकीय कर्मचारी और मीडिया के लोग मुख्य द्वार से प्रवेश कर सकेंगे। वहीं मतगणना एजेंट अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय के मार्ग से प्रवेश कर सकेंगे। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के मतगणना अभिकर्ताओं के लिए पृथक-पृथक कलर के प्रवेश पत्र जारी किये गये है। कोई भी मतगणना एजेंट मुख्य द्वार अथवा अन्य द्वार से मतगणना कक्ष में प्रवेश नहीं करेंगे। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा अधिकृत पासधारी मीडियाकर्मियों को मतगणना हॉल के अंदर हाथ का कैमरा ले जाने की अनुमति होगी। मतगणना हॉल के अंदर मीडिया और पत्रकारों को कैमरा स्टैंड ले जाना वर्जित होगा।

_x000D_

_x000D_

*ये सामग्री नहीं ले जा सकेंगे केन्द्र में -
मतगणना स्थल में अभिकर्ता अथवा अन्य कोई भी व्यक्ति मोबाईल फोन, आई पेड, लैपटॉप, स्मार्ट वाच, कैमरा, अन्य इलेक्ट्रानिक उपकरण, बीडी, सिगरेट एवं गुटखा नहीं ले जा सकते हैं। इसके अलावा जो सामग्री ले जाया जा सकता है, उनमें कोरा कागज, मतपत्र लेखा प्रारूप 17 सी के भाग एक की प्रति, रिटर्निंग अफसर द्वारा प्रदाय किये गये इव्हीएम एवं वीवीपेट की सूची जो विधानसभा के विभिन्न मतदान केन्द्रों में प्रयोग में लाई गई है, प्लास्टिक पेन एवं पेंसिल शामिल है। गणना में मदद के लिए केल्क्यूलेटर जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा मुहैया कराया जायेगा।

_x000D_

_x000D_

*चौक चौराहों में एलईडी से होगा परिणाम का प्रसारण -
चुनाव आयोग के निर्देशानुसार 4 जून को जिला मुख्यालय बिलासपुर के प्रमुख चौक चौराहों से एलईडी टीवी के जरिए लोकसभा चुनाव परिणामों की चक्रवार घोषणा की जायेगी। शहर के प्रमुख पांच स्थलों पर एलईडी के जरिए प्रसारण की तैयारी की गई है। इनमें नेहरू चौक, इंदु चौक, अग्रसेन चौक, महामाया चौक और गुरु नानक चौक शामिल हैं। चक्रवार सभी प्रत्याशियों को मिले मत और बढ़त की जानकारी दी जायेगी। कोनी स्थित शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में 4 जून को मतगणना होगी। सवेरे 8 बजे से मतगणना का कार्य शुरू होगा। कोनी से ही एलईडी को लिंक कर प्रसारण किया जाएगा। मतगणना स्थल कोनी में आधिकारिक घोषणा के साथ ही शहर के नागरिक भी त्वरित रूप से परिणाम देख सुन पायेंगे। 

_x000D_

ब्यूरो रिपोर्ट