बिहान समूह की दीदियों ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली
बिलासपुर। जिले में होने वाले निर्वाचन के मद्देनजर वृहद तौर पर मतदाता जागरूकता अभियान जारी है। शहरों से लेकर गांवों तक बड़ी संख्या में विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जा रहा है।
_x000D_
शत प्रतिशत मतदान के लक्ष्य को पूर्ण करने जिला प्रशासन के द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। रैली, नृत्य, नारा, मानव श्रृंखला जैसे भिन्न-भिन्न कार्यक्रम से मतदाताओं को मतदान के महत्व से परिचित कराया जा रहा है। इसी क्रम में विकासखंड मस्तूरी अंतर्गत ग्राम पंचायत ओखर में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत बिहान समूह की दीदियों ने मतदाता जागरूकता रैली निकाली। सारे काम छोड़ दो, सबसे पहले वोट दो के नारों से पूरा गांव गूंज उठा। बड़े ही उत्साह के साथ दीदियों ने गांवों की बस्तियों में घूमकर मतदान के प्रति लोगों को जागरूक किया। उन्होंने लोगों से 7 मई को होने वाले निर्वाचन सहित अन्य सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का शत प्रतिशत प्रयोग करने की अपील की।
_x000D_ _x000D_ब्यूरो रिपोर्ट


