मुख्यमंत्री साय ने ख्वाजा गरीब नवाज के आसताने पर भेजी चादर
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज शाम यहां राज्य अतिथि गृह ‘पहुना’ में जयंती भाई पटेल और मदरसा बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष मिर्जा एजाज बेग ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री साय द्वारा हिन्दल वली अताए रसूल हजरत ख्वाजा गरीब नवाज रहमत उल्लाह अलेह के 802 उर्स मुबारक के मौके पर ख्वाजा गरीब नवाज के आसताने पर चादर भेजी गई और छत्तीसगढ़ की सुख, समृद्धि, खुशहाली व अमन चैन की दुआएं की गई।
_x000D_इस अवसर परनासीर खान,इमरान अशरफी, अकबर अली सहित सर्वश्री साजीद पठान, मोबीन अहमद, मौजम मेमन, सूफी इल्यास चिस्ती, सलमान अशरफी, मो. कासीम और आमीर वेग उपस्थित थे।


