अमर अग्रवाल बन सकते है मंत्री, विष्णुदेव साय जल्द कर सकते है मंत्रिमंडल में फेरबदल

अमर अग्रवाल बन सकते है मंत्री, विष्णुदेव साय जल्द कर सकते है मंत्रिमंडल में फेरबदल

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव सरकार में बहुत जल्द मंत्रिमंडल में बदलाव दिखने की चर्चा जोरों पर है।लोकसभा चुनाव में बिलासपुर से बड़ी लीड मिलने से अमर अग्रवाल का मंत्रिमंडल में आना लगभग तय है।भाजपा के तोखन साहू को लोकसभा चुनाव में बिलासपुर विधानसभा से एक बडी लीड मिली थी।पार्टी संगठन में इस बात की चर्चा है कि अमर अग्रवाल की मेहनत से ही यह संभव हो सका है।क्लस्टर प्रभारी के साथ ही चुनाव प्रभारी भी थे।पार्टी को एक सही परिणाम देने में अमर अग्रवाल सफल साबित हुए।एक तरफ डिप्टी सीएम अरुण साव अपने ही विधानसभा से लीड दिला पाने में असफल साबित हुए।छत्तीसगढ़ में भाजपा की पूर्व सरकार में अमर अग्रवाल की अपनी अलग छवि थी।बिलासपुर में आज बढ़ते अपराध की घटना से जनता त्रस्त हो चुकी है।आज लोगो को अमर अग्रवाल की कार्यशैली याद आ रही है।लोगो का कहना है अमर अग्रवाल जब मंत्री थे तो शहर में शांति बरकरार थी।अपराधियो का जीना मुश्किल था।शहर में क़ानून व्यवस्था व्यवस्थित थी।शहर में अमन और शांति थी।

_x000D_

_x000D_

रायपुर लोकसभा से बृजमोहन अग्रवाल के जितने के बाद एक और मंत्री पद विष्णुदेव सरकार में खाली हो रहा है।साय सरकार में सामान्य वर्ग को एक मंत्री पद मिलना लगभग तय माना जा रहा है।इस हिसाब से अमर अग्रवाल को मंत्रिमंडल में जगह मिलना लगभग तय माना जा रहा है। मंत्रिमंडल में रहकर काम करने का अमर अग्रवाल को लंबे समय का अनुभव है।प्रशासन को सही तरीके से चलाना ज्यादा महत्वपूर्ण कार्य है।

_x000D_

पार्टी संगठन के एक बड़े नेता का कहना है की अमर अग्रवाल को जीएसटी आबकारी व वित्त सहित नगरीय निकाय का विभाग दिया जा सकता है।इन विभागों को अमर अग्रवाल पहले भी सम्हाल चुके है।इस विभाग को बहुत अच्छे से चलाने का अनुभव भी बहुत ज्यादा है।प्रशासन को चलाने के लिए अमर अग्रवाल जैसे अनुभवी नेता का मंत्रिमंडल में होना बहुत जरूरी है।

_x000D_

सरकार को भी एक ऐसे जानकार व अनुभवी मंत्री की आवश्यकता है।आने वाले निगम चुनाव में भाजपा को बड़ी जीत हासिल करना ज्यादा महत्वपूर्ण कार्य है।उस लिहाज से अमर अग्रवाल जैसे परिपक्व मंत्री का होना साय सरकार के लिए ज्यादा जरूरी है।अपनी सहजता के साथ अमर अग्रवाल हर वर्ग के लिए काम करने का माद्दा रखते है।