सामाजिक क्षेत्र में अग्रणी बिलासपुर अरपा कम्युनिटी रेडियो का तीसरा स्थापना दिवस मनाया गया

सामाजिक क्षेत्र में अग्रणी बिलासपुर अरपा कम्युनिटी रेडियो का तीसरा स्थापना दिवस मनाया गया

बिलासपुर। देश भर के 481 और छत्तीसगढ़ के 14 कम्युनिटी रेडियो में से एक बिलासपुर के अरपा रेडियो का 7 अप्रैल को तीसरा स्थापना दिवस मनाया गया। देशभर के कम्युनिटी रेडियो में अग्रणी और अपनी अलग पहचान रखने वाले संज्ञा टंडन द्वारा संचालित अरपा रेडियो के इस स्थापना दिवस कार्यक्रम में पूरे छत्तीसगढ़ से श्रोतागण उपस्थित हुए।

_x000D_

_x000D_

कार्यक्रम में अरपा रेडियो के नियमित श्रोताओं का एक खास पैनल बनाकर उद्घोषक सुनील चिपड़े ने उनसे विस्तृत चर्चा की। इस पैनल में परसराम साहू, हरमिंदर सिंह चावला, दिनेश कुमार ध्रुव, श्रीमती जयमंत्री केवट, राजकुमारी जायसवाल उपस्थित रहे।श्रोताओं ने बताया कि वे और भी अन्य कम्युनिटी रेडियो के कार्यक्रम सुन चुके हैं लेकिन जितनी विविधता आरपा रेडियो के कार्यक्रमों में मिलती है उतनी और कहीं नहीं मिलती। पैनल डिस्कशन के क्रम में एक पैनल प्रदेश के अन्य कम्युनिटी रेडियो के संचालकों का रहा। इस पैनल में रेडियो रामन से श्वेता पांडे, विश्रामपुर हमर रेडियो से वीरेश सिंह, कुशाभाऊ ठाकरे विश्वविद्यालय के संवाद रेडियो के डॉक्टर नरेंद्र त्रिपाठी, रेडियो रायपुरिया के दिव्या किशोर नियाल उपस्थित रहे। सभी ने कम्युनिटी रेडियो के संचालन से जुड़े अपने अनुभव साझा किए।

_x000D_

_x000D_

चर्चा की कड़ी के अगले पैनल में रेडियो और मीडिया से जुड़े विषयों पर बात की गई। इस सत्र का संचालन किया सुमेधा अग्रश्री ने और अतिथि वक्ताओं के तौर पर बिलासपुर प्रेस क्लब अध्यक्ष व लोकस्वर के संपादक इरशाद अली, cgwall.com के संपादक रूद्र अवस्थी, वरिष्ठ पत्रकार सोमनाथ यादव, रेलवे के cpro साकेत रंजन और यूनिसेफ की रूमाना खान मौजूद रहे। 

_x000D_

"अरपा गाथा" की प्रस्तुति इस पूरे कार्यक्रम का खास आकर्षण रही। अरपा रेडियो टीम के सदस्य मातृका 
साहू, आकांक्षा ठाकुर, अलंकृता मिश्रा, विराजश्री शर्मा, अरुण भांगे, मोहम्मद रफीक और अनुज श्रीवास्तव ने मिलकर अरपा रेडियो के अब तक के सफर को संगीतमय गाथा के रूप में प्रस्तुत किया।

_x000D_

_x000D_

90.8 एफएम अरपा रेडियो की संचालक संज्ञा टंडन ने सभी श्रोताओं और अतिथियों को अरपा रेडियो द्वारा प्रस्तुत किए जाने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी देने के साथ यह भी बताया कि आरपा रेडियो किस तरह समाज की बेहतरी के लिए विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय कार्य कर रहा है। इस पूरे कार्यक्रम का संचालन किया अरपा रेडियो की उद्घोषक मीनू सिंह ने।

_x000D_

_x000D_

कार्यक्रम में संज्ञा टंडन डायरेक्टर अरपा रेडियो, अनीश श्रीवास कार्यक्रम प्रमुख छत्तीसगढ़ी,  सुनील चिपड़े कार्यक्रम प्रमुख हिंदी, मातृका साहू प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर, सुमेधा अग्रश्री कंटेंट राइटर,  मीनू सिंह कंटेंट राइटर, अनुज श्रीवास्तव प्रस्तुतकर्ता, महेंद्र सिंह ध्रुव छत्तीसगढ़ी प्रस्तुतकर्ता, श्वेता पांडे प्रस्तुतकर्ता, अर्चना जैन प्रस्तुतकर्ता, शहनीला नजीब प्रस्तुतकर्ता, संगीता अग्रवाल प्रस्तुतकर्ता, अलंकृता मिश्रा प्रोजेक्ट फेलो प्रस्तुतकर्ता,श्री शर्मा इंटर्न प्रस्तुतकर्ता, रितेश शर्मा सहयोगी प्रस्तुतकर्ता, नम्रता बाजपेई सहयोगी प्रस्तुतकर्ता, ऐश्वर्या लक्ष्मी बाजपेई सहयोगी प्रस्तुतकर्ता, मोहम्मद रफीक सहयोगी प्रस्तुतकर्ता, रचिता देशपांडे मार्केटिंग हेड, विभूति सचदेव डिजिटल एसोसिएट, आकांक्षा ठाकुर एडिटर, अरुण भांगे क्रिएटिव हेड, अप्पू नवरंग ऑडियो वीडियो टेक्निकल एसोसिएट, रेहाना तबस्सुम प्रस्तुतकर्ता, शुभ्रा ठाकुर प्रस्तुतकर्ता, विक्रमादित्य सेल्स आदि उपस्थित रहे।

_x000D_

ब्यूरो रिपोर्ट