अवैध प्लाटिंग पर चला प्रशासन का बुलडोजर, धराशायी किए गए एक दर्जन से ज्यादा अवैध निर्माण, राजस्व अधिकारी बोले आगे भी जारी रहेगी करवाई

अवैध प्लाटिंग पर चला प्रशासन का बुलडोजर, धराशायी किए गए एक दर्जन से ज्यादा अवैध निर्माण, राजस्व अधिकारी बोले आगे भी जारी रहेगी करवाई

बिलासपुर। तखतपुर राजस्व अनुविभाग के अंतर्गत अवैध प्लॉटिंग करने वालों के विरुद्ध तोड़फोड़ की कार्रवाई की गई। बिलासपुर शहर से लगे पांच ग्रामों की दर्जन भर से ज्यादा अवैध निर्माण को बुलडोजर से ढहा दिया गया। अमेरी, घुरू,लोखंडी, पेंडारी और समलपुरी में कार्रवाई की गई। कलेक्टर के निर्देश पर तखतपुर एसडीएम वैभव क्षेत्रज्ञ के नेतृत्व में अवैध संरचनाओं को धराशायी किया गया। राजस्व और पुलिस साथ थी। प्रमुख रूप से सड़क, नाली और दीवारों को उखाड़ा गया। दोपहर 12 बजे से शाम तक तोड़फोड़ अभियान चला।

_x000D_

_x000D_

गौरतलब है कि शहर से लगे दर्जन भर ग्रामों के लगभग डेढ़ सौ भू स्वामियों को एसडीएम तखतपुर द्वारा नोटिस जारी कर 9 फरवरी को शाम 5 बजे तक जवाब तलब किया गया था। एक भी भू स्वामी अथवा प्लाटर ने निर्धारित समय सीमा तक जवाब नहीं दिया। बिना कॉलोनाइजर लाइसेंस व नगर निवेश विभाग से नक्शा पास कराए उनके द्वारा विभिन्न संरचनाओं का निर्माण शुरू कर दिया गया था जो कि  शासन के कई नियमों के विपरीत है। तखतपुर एसडीएम क्षेत्रज्ञ ने कहा कि तोड़फोड़ की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

_x000D_

_x000D_

उन्होंने बताया कि शनिवार को जिन भू स्वामियों के अवैध निर्माण को तोड़ा गया, उनमें  उक्त ग्रामों से संबंधित शत्रुघ्न पिता तिहारू, बिनबाई बेवा तिहारू, उदय खांडे पिता चित्राकुमार, छतलाल पिता तिहारू, सतबतिन बाई पिता तिहारी, बाजहीन पिता तिहारू, संतकूमार पिता तिहारी, पांचों बाई पति तिहारू, सतबाई पिता तिहारू, मुर्तजा हुसैन पिता हाजी गेयुर हुसैन, अनिल पिता कन्हैया लाल, राम अवतार पिता जयकिशन अग्रवाल, मंजूदेवी पति राधेश्याम, राधेश्याम साहू पिता मालिकराम साहू तथा पुष्पेंद्र प्रताप सिंह पिता शंभूसिंह शामिल हैं।

_x000D_

_x000D_

ब्यूरो रिपोर्ट