कलेक्टर ने मतदान केंद्रों का दौरा कर मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्य का लिया जायजा, 22तक दे सकते है आवदेन
बिलासपुर। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अवनीश शरण ने बिलासपुर एवं तखतपुर विधानसभा क्षेत्र के दर्जनभर मतदान केन्द्रों का निरीक्षण कर विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्य 2024 का जायजा लिया। निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 22 जनवरी तक मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्य चलेगा। इस दौरान मतदान केन्द्रों पर अभिहित अधिकारी एवं बीएलओ बैठकर नाम जोड़ने, काटने अथवा संशोधन के लिए निर्धारित फार्म में आवेदन ले रहे है।
_x000D_
कलेक्टर ने आज शेफर स्कूल एवं मिशन स्कूल और तखतपुर के सकरी आत्मनंद स्कूल एवं पेण्डरी स्कूल का दौरा कर पुनरीक्षण कार्य की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने अभियान का डोर टू डोर प्रचार करने एवं पात्र लोगों से आवेदन लेने को कहा है। उन्होंने 13 एवं 14 जनवरी को आयोजित विशेष शिविरों के बारे में भी दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने निरीक्षण के दौरान स्कूली बच्चों से भी चर्चा कर शैक्षाणिक गुणवत्ता का परीक्षण किया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी शिवकुमार बनर्जी भी उपस्थित थे।
_x000D_ब्यूरो रिपोर्ट


