मतगणना दलों को मिला दूसरे चरण का प्रशिक्षण,कलेक्टर ने मतगणना कर्मियों से पूछे सवाल, दिए उपयोगी टिप्स

मतगणना दलों को मिला दूसरे चरण का प्रशिक्षण,कलेक्टर ने मतगणना कर्मियों से पूछे सवाल, दिए उपयोगी टिप्स

बिलासपुर। लोकसभा चुनाव 2024 के तहत 4 जून को होने वाले मतगणना कार्य के लिए नियुक्त मतगणना सुपरवाईजर, मतगणना सहायक और माईक्रोऑब्जर्वर को दूसरे चरण का प्रशिक्षण दो पालियों में जल संसाधन विभाग के प्रार्थना सभा भवन में दिया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अवनीश शरण भी शामिल हुए।

_x000D_

_x000D_

उन्होंने अब तक लिये गये प्रशिक्षण के संबंध में कई प्रश्न पूछे। उन्होंने मतगणना दलों से चर्चा करते हुए कहा कि मतगणना का कार्य पूरे धैर्य और संयम से करें। प्रशिक्षण में दी जा रही मतगणना संबंधी आवश्यक बातों और क्रमबद्ध प्रक्रिया का विशेष ध्यान रखें। कलेक्टर ने निष्पक्ष एवं पारदर्शितापूर्ण मतगणना के लिए उपयोगी टिप्स भी दिए। प्रशिक्षण में नगर निगम कमिश्नर अमित कुमार, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी आरपी चौहान एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी शिवकुमार बनर्जी ने भी प्रशिक्षण के संबंध में आवश्यक जानकारी दी। 

_x000D_

 प्रार्थना सभा भवन में सैद्धांतिक नियम कायदों के अलावा मतगणना कक्ष का मॉडल बनाकर व्यावहारिक प्रशिक्षण मतगणना दलों को दिया गया। प्रशिक्षण में मतगणना दलों को बताया गया कि सवेरे 8 बजे पहले पोस्टल बैलेट की मतों की गणना की जायेगी। इसके आधे घण्टे बाद राउण्ड वाइस इव्हीएम मशीनों में दर्ज मतों की काउंटिंग शुरू होगी। इसके लिए स्ट्रांग रूम से आने वाली हर इव्हीएम मशीनों की सील, साइन की जांच की जाएगी। मास्टर ट्रेनर ने बताया कि उम्मीदवार और उनके प्रतिनिधियों के हस्ताक्षर लेने के बाद मतगणना शुरू होगी। चुनाव आयोग द्वारा निर्धारित किन प्रपत्रों में जानकारी देनी है और प्रत्याशियों अथवा उनके प्रतिनिधियों से कहां-कहां और कब-कब साइन कराना है। इन सभी बातों को बारीकी से प्रशिक्षण में बताया गया। मास्टर ट्रेनर ने मतगणना से संबंधित चुनाव आयोग द्वारा निर्धारित प्रावधानों और व्यवस्थाओं के संबंध में विस्तार से बताया। 

_x000D_

ब्यूरो रिपोर्ट