कलेक्टर-एसपी ने किया ब्लैक स्पॉट का निरीक्षण,महाराणा प्रताप चौक में ट्रैफिक व्यवस्था दुरूस्त करने दिए निर्देश 

कलेक्टर-एसपी ने किया ब्लैक स्पॉट का निरीक्षण,महाराणा प्रताप चौक में ट्रैफिक व्यवस्था दुरूस्त करने दिए निर्देश 

बिलासपुर। कलेक्टर अवनीश शरण और एसपी रजनेश सिंह ने सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कल 9 जुलाई को लेने के बाद आज अधिकारियों के साथ मिलकर ब्लैक स्पॉट और व्यस्ततम चौक-चौराहों का निरीक्षण किया। उन्होंने शहर की ट्रैफिक व्यवस्था दुरूस्त करने जरूरी निर्देश दिए।

_x000D_

_x000D_

शहर के लोगांे को सुगम यातायात की सुविधा मिल सके इसके लिए पुलिस यातायात, नगर निगम और परिवहन विभाग को मिलकर कार्य करने कहा। कलेक्टर ने जाम एवं दुर्घटना से बचने के लिए यातायात नियमों का पालन करने की अपील जिले के नागरिकों से की है। कलेक्टर ने दौरे की शुरूआत ब्लैक स्पॉट सेंदरी चौक से की। 500 मीटर के दायरे में तीन वर्षाें में कम से कम 5 गंभीर सड़क दुर्घटना हुई हो, जिसमें व्यक्ति गंभीर रूप से घायल या उसकी मृत्यु हुई हो, ऐसे स्पॉट को ब्लैक स्पॉट के रूप में चिन्हांकित किया जाता है।

_x000D_

_x000D_

कलेक्टर ने यहां रम्बल स्ट्रीट और कैट-आई लगाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही एनएचएआई को सड़क से मवेशी हटाने के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इसमें किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसके बाद सकरी-पेण्ड्रीडीह बायपास का जायजा लिया। यहां की सड़क में गड्ढों को भरने के निर्देश दिए गए। डिवाईडर एवं ग्रिल की साफ-सफाई करने कहा। कलेक्टर ने यहां सूचनात्मक बोर्ड लगाने कहा, जिससे यात्रियों को भटकना न पड़े। हाईकोर्ट से लेकर नेहरू चौक तक डिवाईडर की साफ-सफाई, पौधों की छंटाई, सड़क की दोनों और साफ-सफाई करवाने के निर्देश नगर निगम को दिए। कलेक्टर ने कहा कि स्ट्रीट लाईट हमेशा चालू स्थिति में होने चाहिए।

_x000D_

_x000D_

 इसके बाद कलेक्टर-एसपी ने शहर के व्यस्ततम महाराणा प्रताप चौक का जायजा लिया। यहां लेफ्ट टर्न क्लियर करने के निर्देश दिए। चौक के बाएं ओर के सिग्नल को थोड़ा पीछे शिफ्ट करने कहा। ट्रैफिक में व्यवधान बन रहे टीन शेड को हटाने के निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने यहां गड्ढों को ठीक करने कहा। निरीक्षण के दौरान एडीएम आरए कुरूवंशी, एडिशनल एसपी ट्रैफिक नीरज चंद्राकर, डीएसपी संजय साहू, नगर निगम के एडिशनल कमिश्नर खजांची कुमार सहित पीडब्ल्यूडी एवं अन्य विभाग के अधिकारी मौजूद थे। 

_x000D_

ब्यूरो रिपोर्ट