*बड़ी खबर :अवैध रूप से शराब निर्माण करने वाले कोचीया के मकान में चला प्रशासन का बुलडोजर, फैक्ट्री जमींदोज*

*बड़ी खबर :अवैध रूप से शराब निर्माण करने वाले कोचीया के मकान में चला प्रशासन का बुलडोजर, फैक्ट्री जमींदोज*

बिलासपुर।  कलेक्टर अवनीश शरण के निर्देश पर अवैध शराब के खिलाफ घुटकू में बड़ी कार्रवाई की गई है। अवैध रूप से शराब निर्माण करने वाले कोचिया के बेजा मकान को धराशायी कर दिया गया है। दरअसल शराब कोचिया केदार लोनिया तीन-चार साल पहले गांव के सार्वजनिक उपयोग की जमीन में कब्जा कर पक्का मकान बना लिया था।

_x000D_

_x000D_

इस मकान का उपयोग वह अवैध शराब निर्माण में करता था और आस-पास के गांवों में शराब बेचा करता था। इस जगह पर अवैध रूप से लोगों को शराब भी पिलाया करता था।

_x000D_

_x000D_

जिसकी शिकायत लगातार प्रशासन को मिल रही थी,तहसीलदार श्रद्धा सिंह के नेतृत्व में राजस्व एवं पुलिस की टीम ने गांव पहुंचकर बेजा कब्जा को बुलडोजर से ढहा दिया। केदार लोनिया के विरूद्ध आबकारी एक्ट सहित 4 अपराध दर्ज हैं। इस सिलसिले में वह जेल में निरूद्ध है। इसके अलावा भी गांव में आधा दर्जन और कोचिया चिन्हित किए हैं। उनके विरूद्ध भी अगले दिनों में कार्रवाई की जायेगी। कार्रवाई में कोनी टीआई नवीन देवांगन,राजस्व निरीक्षक होमेश्वर प्रताप सिंह, पटवारी सूर्य प्रकाश शुक्ला, अमित तिर्की, कोटवार सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद थे।

_x000D_

ब्यूरो रिपोर्ट