राज्य निर्वाचन आयोग के प्रेक्षक ने रिटर्निग अफसरों की बैठक लेकर की मतदान की समीक्षा*

राज्य निर्वाचन आयोग के प्रेक्षक ने रिटर्निग अफसरों की बैठक लेकर की मतदान की समीक्षा*

बिलासपुर।  राज्य निर्वाचन आयोग के प्रेक्षक विनीत नंदनवार ने कोनी स्थित मतगणना केन्द्र में रिटर्निंग अधिकारियों की बैठक लेकर 11 फरवरी को संपन्न मतदान कार्य की समीक्षा की राजनीतिक दल के पदाधिकारी, प्रत्याशी और उनके प्रतिनिधि भी उपस्थित थे ।

_x000D_

मतदान समाप्ति के बाद सभी इव्हीएम स्ट्रांग रूम में रखकर सील बंद कर दिए गए हैं, दिन - रात सुरक्षा बलों का सख्त पहरा बिठा दिया गया है। नगरीय निकाय बिलासपुर, बिल्हा, बोदरी, तखतपुर, कोटा, रतनपुर, मल्हार के रिटर्निंग अधिकारियों ने बारी बारी से निकायवार मतपत्र लेखा, पीठासीन की डायरी, मतदाता रजिस्टर को संवीक्षा हेतु प्रस्तुत किया।

_x000D_

निर्वाचन प्रेक्षक, निर्वाचन अभ्यर्थियों एवं उनके प्रतिनिधियों को निकायवार कुल मतदान प्रतिशत,सबसे अधिक मतदान प्रतिशत वाले मतदान केंद्र एवं सबसे कम प्रतिशत वाले मतदान केंद्र की जानकारियां दी गई। संवीक्षा में उप जिला निर्वाचन अधिकारी शिवकुमार बनर्जी, नगरीय निकाय के सभी रिटर्निंग ऑफिसर्स एवं सहायक रिटर्निंग ऑफिसर्स, मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के अभ्यर्थी, निर्दलीय अभ्यर्थी एवं उनके प्रतिनिधि इस अवसर पर उपस्थित थे।

_x000D_

ब्यूरो रिपोर्ट