*समाधान शिविर में शामिल हुए केन्द्रीय आवासन एवं शहरी विकास राज्य मंत्री तोखन साहू, वेद परसदा शिविर में आठ हजार से ज्यादा आवेदनों का निराकरण*

*समाधान शिविर में शामिल हुए केन्द्रीय आवासन एवं शहरी विकास राज्य मंत्री तोखन साहू, वेद परसदा शिविर में आठ हजार से ज्यादा आवेदनों का निराकरण*

बिलासपुर /केंद्रीय आवासन एवं शहरी विकास राज्य मंत्री  तोखन साहू आज सुशासन तिहार के अंतर्गत बिल्हा ब्लॉक के लिमतरी में आयोजित समाधान शिविर में शामिल हुए। उन्होंने शिविर स्थल पर सभी विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण किया और विभागवार प्राप्त आवेदनों की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे आवेदनों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें। केंद्रीय मंत्री श्री तोखन साहू ने कहा कि मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के नेतृत्व में आम जनता की समस्याओं का समयबद्ध और पारदर्शी समाधान हो रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य हर गरीब को पक्का मकान, महिलाओं को महतारी वंदन योजना के तहत सहायता और किसानों से धान खरीदी सहित सभी लोगों की बेहतरी  सुनिश्चित करना है। शिविर में उन्होंने हितग्राहियों को सामग्री वितरण कर लाभान्वित किया। समाधान शिविर में विधायक  धरमलाल कौशिक, जिला पंचायत सदस्य  गोविंद यादव, बिल्हा जनपद अध्यक्ष राम कुमार कौशिक, उपाध्यक्ष  विक्रम ठाकुर सहित अन्य जनप्रतिनिधि, कमिश्नर  सुनील जैन, कलेक्टर संजय अग्रवाल, एडीएम  आर ए कुरुवंशी सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी और 13 ग्राम पंचायतों के ग्रामीण मौजूद थे। लगभग 4300 आवेदन मिले जिनमें से 4200 आवेदनों का निराकरण कर लिया गया है।

_x000D_

 केंद्रीय मंत्री  तोखन साहू ने कहा कि आपकी सभी समस्याओं का समाधान किया जाएगा। किसी को भी दफ्तरों के चक्कर लगाने की कतई जरूरत नहीं है। आप लोगों की समस्या को देखते हुए ही मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की पहल पर शुरू किए गए सुशासन तिहार की शुरूआत की गई है। चिलचिलाती धूप में मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय सहित सभी मंत्री, विधायक, अधिकारीगण शिविर में शामिल होकर लोगों की समस्याओं का निराकरण कर रहे हैं। प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय गरीब और किसानों के दर्द को समझते हैं। प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी ने पीएम आवास योजना की शुरूआत कर हर गरीब के पक्के मकान के सपने को साकार किया है। यहां भी शिविर में लगभग 1500 आवेदन प्रधानमंत्री आवास योजना से संबंधित है। मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य में महतारी वंदन, जल जीवन मिशन, उज्जवला योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना का क्रियान्वयन सुचारू रूप से किया जा रहा है। इन योजनाओं से हम विकसित भारत की संकल्पना को साकार करेंगे।

_x000D_

_x000D_

शिविर में विभिन्न योजनाओं के तहत हितग्राहियों को स्प्रेयर, लपेटा पाईप, राशन कार्ड, मछली पालन के लिए महाजाल, जॉब कार्ड, वयवंदन योजना के तहत आयुष्मान कार्ड, श्रमिक कार्ड, किसान किताब, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास की चाबी सहित अन्य सामग्री का वितरण किया गया। शिविर में महिला एवं बाल विकास विभाग, कृषि विभाग, खाद्य विभाग, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, राजस्व विभाग, परिवहन विभाग, श्रम विभाग सहित अन्य विभागों ने स्टॉल लगाकर योजनाओं की जानकारी दी।

_x000D_

_x000D_


वेद परसदा शिविर में 8274 आवेदनों का निराकरण-
मस्तूरी ब्लॉक के वेद परसदा में सुशासन तिहार के अंतर्गत समाधान शिविर का आयोजन किया गया इसमें जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी, जिला पंचायत सदस्य दामोदर कांत, जनपद अध्यक्ष सरस्वती देवी बिनझवार, उपाध्यक्ष नितेश सिंह ठाकुर अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधि, कलेक्टर संजय अग्रवाल शामिल हुए। शिविर में कुल 8750 आवेदनों के निराकरण की जानकारी दी गई, जिनमें से 8274 आवेदनों का निराकरण कर लिया गया। शिविर में हितग्राहियों को सामग्री वितरण कर विभिन्न योजनाओं के तहत लाभान्वित किया गया।  

_x000D_

ब्यूरो रिपोर्ट