डिप्टी एडवोकेट जनरल हरप्रीत सिंह अहलूवालिया ने 86 बच्चों को बांटा स्टेशनरी का सामान

डिप्टी एडवोकेट जनरल हरप्रीत सिंह अहलूवालिया ने 86 बच्चों को बांटा स्टेशनरी का सामान


बिलासपुर:  डिप्टी एडवोकेट जनरल हरप्रीत सिंह अहलूवालिया ने एक रूपया मुहिम की संचालिका एडवोकेट सीमा वर्मा के सहयोग से प.बी.आर मिश्र विद्या मंदिर स्कूल बुटेना में आज बच्चों के बीच  जागरूकता अभियान के माध्यम से  बच्चों को  बच्चों को शिक्षा का महत्व ,  बच्चों से संबंधित कानून बाल विवाह,बाल मजदूर, पॉक्सो एक्ट,साइबर सुरक्षा, गुड टच बेड टच के बारे में बच्चों को जानकारी दी गई , बच्चों को प्रोत्साहित करने हेतु  डिप्टी एडवोकेट जनरल हरप्रीत सिंह अहलूवालिया के द्वारा 86 बच्चों को स्टेशनरी का सामान कॉपी, पेन,पेंसिल,स्केच कलर, रबर, कटर,स्केल  दिया गया  डिप्टी एडवोकेट जनरल हरप्रीत सिंह का मानना है बच्चों के बीच हमेशा निस्वार्थ सेवा भाव से ऐसे कार्यक्रम आयोजित होते रहना चाहिए ऐसे कार्यक्रम से  बच्चे प्रेरित होते है 

_x000D_

_x000D_


इस अवसर पर बुटेना स्कूल की प्रधान पाठिका श्रीमती रंजना तिवारी ने बताया कि सीमा वर्मा हर वर्ष हमारे विद्यालय में आकर बच्चों को स्टेशनरी का सामान बांटती है और बच्चों को बहुत सारी ज्ञान कि और शिक्षा संबंधित जानकारी बच्चों को बताती है

_x000D_