नगर पंचायत परिसीमन सूची चस्पा होते ही राजनीति गर्म , पार्षद ने लगाया दोषपूर्ण परिसीमन का आरोप

नगर पंचायत परिसीमन सूची चस्पा होते ही राजनीति गर्म , पार्षद ने लगाया दोषपूर्ण परिसीमन का आरोप

बिलासपुर/पथरिया नगर पंचायत क्षेत्र के 15 वार्डो में मतदाताओं की संख्या को संतुलित करने के लिये प्रशासन द्वारा परिसीमन कराया गया जिसकी सूची मंगलवार को नगर पंचायत कार्यालय में  चस्पा  हुआ ।सूची के  चस्पा होते ही नगर में राजनीति गर्म हो गई और कई वर्तमान पार्षदो ने आपत्ति दर्ज करते हुए सूची को शासन के गाइडलाइन के विरुद्ध बताया है । सूची में वार्ड 3, 6,8,9,10, 11 सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ है वही वार्ड 13 , 14 , 15 आंशिक रूप से प्रभावित हुए है । नगर पंचायत में वार्ड 8 के पार्षद और  सभापति संपत जायसवाल और अन्य नागरिकों ने बुधवार को परिसीमन पर लिखित आपत्ति दर्ज करते हुए कहा है कि परिसीमन में शासन के गाइडलाइन का उलंघन कर अनुचित जनजाति के क्लिय आरक्षित  वार्ड में जनसंख्या बदलकर आरक्षण से मुक्त करने का प्रयास किया गया है उन्होंने अनुसूचित जनजाति के लिये आरक्षित वार्ड में वार्ड 8 के लगभग सौ नागरिकों को शामिल किया गया इससे एसटी के क्लिय आरक्षित वार्ड  आरक्षण से मुक्त ह्यो सकता है वही वार्ड 10 में पहले से ही जनसंख्या पर्याप्त है । उन्होंने कहा कि कांग्रेसी वार्डो को नियमविरुद्ध तोड़कर अन्य वार्डो में जोड़ा गया है इसी तरह वार्ड के नागरिकों ने भी परिसीमन का विरोध किया है ।

_x000D_

सर्वदलीय बैठक की सहमति से अलग हुआ परिसीमन -
सभापति संपत जायसवाल ने आरोप लगते हुए कहा कि परिसीमन के पूर्व आम सहमति बनाने के लिये एसडीएम पथरिया ने सर्वदलीय बैठक बुलाकर सभी वार्डो म् परिसीमन की रूपरेखा बनाई गई थी और वार्डवार एवम विषय वार चर्चा हुआ था जिसमें वार्ड नंबर 8 के मतदाता को वार्ड नंबर 4 में जोड़ा जाए ऐसा सुझाव दिया गया था और सर्वसम्मति से उस सुझाव में काम भी हुआ था उसके बाद राजनीतिक दबाव एवं षड्यंत्र के हिसाब से परिसीमन का रिपोर्ट एवं नक्शा बदल दिया गया मेरे जानकारी के हिसाब से ये लोकतंत्र की हत्या है लीडिंग पार्षद को वार्ड से अलग करना।

_x000D_

ये है आपत्ति और मांग  -
पथरिया का कुल जनसंख्या 6000 के करीब है जिसमें प्रत्येक वार्ड की जनसंख्या 423 का रेशियो है जिसमें   वार्ड नंबर 4 और वार्ड नंबर 3 में  जनसंख्या कम है जिसमें जुड़े हुए वार्ड क्रमांक 8 से मतदाताओं को शिफ्ट करना था  और वार्ड  क्रमांक 3 एवं वार्ड क्रमांक 4में प्रतिपूर्ति किया जाना था जो की ऐसा ना करके वार्ड क्रमांक 10 जिसमें पहले से ही 514 जनसंख्या है उसमें वार्ड क्रमांक 8 को काट कर डाला जा रहा है जिसे आपत्तिकर्ताओं ने  गलत  और नियम विरुद्ध बताया है । आपत्ति में  वार्ड क्रमांक 8 के लोगो को  3 एवं 4 जोड़ने की मांग की गई है। वार्ड क्रमांक 10 में 90%  जनसंख्या अनिसुचित जनजाति का है और वहां मतदाता संख्या भी पर्याप्त है जिसमे कही से मतदाता जोड़ने की आवह्यकता नही है ।  मेंन रोड को क्रॉस करके वार्ड क्रमांक 8 के जनसंख्या को 10 में लाया जा रहा है जो गाइडलाइन का उलंघन है ।

_x000D_

_x000D_

संपत जायसवाल सभापति नगर पंचायत - वर्ष 2011 की जनगणना के अनुरूप वार्डों के परिसीमन का प्रारंभिक प्रकाशन किया गया है। वर्ष 2019 में भी पथरिया नगर पंचायत के वार्डो का परिसीमन 2011 की जनगणना के अनुरूप किया गया था। इसके बाद ना जनगणना हुई और ना ही ऐसा कोई सर्वे हुआ जिससे शहर की जनसंख्या में वृद्धि का दस्तावेज प्रमाण है। ऐसे में सिर्फ वार्डों की सीमाओं में बदलाव के लिए परिसीमन  प्रासंगिक नहीं है भाजपा नेता के कार्यालय में बैठकर मनमुताबिक वार्डों की सीमा निर्धारित कर दी गई है इससे व्यापक विसंगतियां सामने आ रही है चुनाव से पहले हार का डर दिख रहा है ।

_x000D_

बीआर ठाकुर एसडीएम पथरिया -
प्राधिकृत अधिकारी के द्वारा नियमानुसार निराकरण किया जाएगा

_x000D_

अमरेश सिंह मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर पंचायत पथरिया -
जिसको भी आपत्ति है वह दावा आपत्ति कर सकते हैं