कांस्टेबल सस्पेंड,आज ही मारपीट का विडियो हुआ था वायरल एसपी रजनेश सिंह ने की कार्यवाही

कांस्टेबल सस्पेंड,आज ही मारपीट का विडियो हुआ था वायरल एसपी रजनेश सिंह ने की कार्यवाही

बिलासपुर। बीते दिनों बीच चौराहे पर दो कांस्टेबल के बीच विवाद का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ था, इस घटना पर संज्ञान लेते हुए बिलासपुर एसपी रजनेश सिंह ने कार्यवाही की है। पुलीस लाइन में पदस्थ आरक्षक 977 विष्णु चंद्रा द्वारा सहकर्मी से विवाद करने का वीडियो की जानकारी मिलने पर पुलिस अधीक्षक बिलासपुर  रजनेश सिंह (आईपीएस )के द्वारा रक्षित निरीक्षक को जांच के लिए आदेशित किया गया।

_x000D_

_x000D_

प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरक्षक पूर्व में भी अपने सहकर्मी से विवाद कर चुका है। कुछ दिन पूर्व मुलज़िम पेशी के दौरान प्रधान आरक्षक से विवाद की शिकायत मिलने पर पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह के द्वारा  निंदा की सजा और चेतावनी दी गई थी।

_x000D_

_x000D_

लेकीन दिनाँक 1/8/24 को मुलज़िम पेशी के दौरान लापरवाही करने पर एक अन्य आरक्षक के द्वारा उसे टोका गया इसकी जानकारी रक्षित निरीक्षक को दी गई थी। जिससे उसे वापस भेज कर दूसरे आरक्षक की ड्यूटी लगाई गई थी।आरक्षक विष्णु चंद्रा को समझाईस देकर स्पष्टीकरण लिया गया तथा कर्तव्य से अनुपस्थिति भी दर्ज की गई थी। दिनाँक 2/8/24 को पुनः अन्य स्टाफ मुलज़िम लेने के लिए लाइन से जेल के लिए रवाना हुए उस दौरान बीच रास्ते में आरक्षक 977 विष्णु चंद्रा द्वारा आरक्षक से विवाद करने लगा । जिसे वहां उपस्थित स्टाफ द्वारा हटाया गया। उक्त घटना की सूचना पुलिस अधीक्षक बिलासपुर  रजनेश सिंह को मिलने पर उनके द्वारा इस प्रारंभिक जांच रिपोर्ट के आधार पर उक्त आरक्षक को निलंबित किया गया है, एवं प्राथमिक जांच आदेश की गई है जांच उपरांत और अनुशासनात्मक कार्यवाही  की जाएगी।

_x000D_

ब्यूरो रिपोर्ट