शिवरतन शर्मा ने ली लोकसभा चुनाव की समीक्षा बैठक,बिलासपुर बिल्हा और बेलतरा में चुनाव संचालन समिति सदस्यों से किया मंथन

शिवरतन शर्मा ने ली लोकसभा चुनाव की समीक्षा बैठक,बिलासपुर बिल्हा और बेलतरा में चुनाव संचालन समिति सदस्यों से किया मंथन

बिलासपुर।शिवरतन शर्मा ने ली लोकसभा चुनाव की समीक्षा बैठक बिलासपुर बिल्हा और बेलतरा में चुनाव संचालन समिति सदस्यों से किया मंथन,लोकसभा चुनाव में परिणामों की समीक्षा और पार्टी द्वारा  तय किए गए विभिन्न कार्यक्रमों के सुचारू रूप से क्रियान्वयन करने की दृष्टिकोण से भारतीय जनता पार्टी द्वारा लोकसभा क्षेत्रों में बकायदा प्रभारियों की नियुक्ति कर विधानसभावार समीक्षा की जा रही है

_x000D_

_x000D_

इस तारतम्य मे बिलासपुर लोकसभा के तीन विधानसभाओं में समीक्षा बैठक हुई भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष लोकसभा चुनाव में प्रदेश संयोजक और भाटापारा के पूर्व विधायक शिवरतन शर्मा ने बिलासपुर बिल्हा और बेलतरा विधानसभा में लोकसभा चुनाव 2024 के परिणामों की बूथ स्तर पर समीक्षा की उन्होंने विधानसभा और लोकसभा चुनाव के परिणामों का तुलनात्मक विवेचन कर ऐसे बूथ जिसमे भाजपा के पक्ष में लम्बे समय से परिणाम अनुकूल नहीं रहे हैं उन बूथों पर रणनीति के तहत कार्य करने के सुझाव दिए साथ ही 23 जून से 06 जुलाई तक भाजपा के पखवाड़ा कार्यक्रमों,एक वृक्ष मां के नाम कार्यक्रम के प्रगति की जानकारी ली,

_x000D_

_x000D_

जुलाई अगस्त माह से भारतीय जनता पार्टी संगठन विस्तार की दृष्टि से बूथों पर सदस्यता अभियान की शुरुवात करने जा रही है इसके साथ ही आने वाले समय में बूथ कमेटी,मंडल कमेटी व जिला कमेटी गठन की तैयारी भी तेज कर दी जाएगी अतः शर्मा ने कहा इसी सत्र में नगरी निकाय चुनाव पंचायत चुनाव भी होने है इस दृष्टि से पार्टी द्वारा तय किए गए प्रोग्राम और योजनाओं को गम्भीरता से लेना होगा वर्तमान में शासन द्वारा नगरी क्षेत्रों का परिसीमन मतदाता सूची में नाम जोड़ने और विलोपित करने जैसे महत्पूर्ण प्रक्रिया का

_x000D_

_x000D_

अनुपालन किया जाएगा अतः सतर्कता के साथ इन प्रक्रियाओं में भाग लें बैठक में विधायक धरमलाल कौशिक, पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल,विधायक सुशांत शुक्ला,भूपेंद्र सवन्नी पूर्व विधायक रजनीश सिंह, जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत, राजा पाण्डे  लोकसभा प्रभारी सीयाराम साहू नरेंद्र शर्मा राजेश त्रिवेदी गुलशन ऋषि अशोक विधानी शंकरदयाल शुक्ला सहित तीनों विधानसभा के चुनाव संचालन समिति सदस्य उपस्थित थे।

_x000D_

ब्यूरो रिपोर्ट 

_x000D_