यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बेलतरा के विशाल आम सभा कांग्रेस पर जमकर हमला बोला,कांग्रेस ने भारत की सनातन आस्था का हमेशा अपमान किया है

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बेलतरा के विशाल आम सभा कांग्रेस पर जमकर हमला बोला,कांग्रेस ने भारत की सनातन आस्था का हमेशा अपमान किया है

बिलासपुर। बिलासपुर लोक सभा अंतर्गत बेलतरा में आयोजित विशाल जनसभा में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने कहा छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया । ननिहाल किसे अच्छा नहीं लगता । 500 साल बाद  अयोध्या में भगवान श्रीरामलला विराजमान हुए हैं ।

_x000D_

_x000D_

उत्तरप्रदेश में जितना उत्साह और उमंग  है उससे ज्यादा उत्साह छत्तीसगढ़ में देखने को मिल रहा है।  ये काम कांग्रेस क्या कर पाती ? कांग्रेस के लोग हमारी विरासत पर ही सवाल उठाते हैं । यहां तक कि कांग्रेस ने तो भगवान राम और कृष्ण के अस्तित्व को ही नकार दिया । इससे बड़ा अपमान भारत की सनातन आस्था को हो ही नहीं सकता । भगवान श्रीराम मंदिर बन गया, तो कांग्रेसी कहते है राम तो सबके हैं ।

_x000D_

_x000D_


उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में जब भगवान श्रीराम का मंदिर बन रहा था तब वे आए थे। उस समय भी एक ही संकल्प था।  उन्होंने तत्कालीन मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह  पूछा था कि आप तो अयोध्या से पहले ही रायपुर में श्रीराम मंदिर बनवा दिये ? हां  बनवा दिया । इससे यह बात साबित होती है कि अगले तीन वर्षों में अयोध्या में भी भगवान श्रीराम लला का मंदिर बनेगा।

_x000D_

_x000D_

अयोध्या में मंदिर बनने के बाद डॉ. रमनसिंह ने उनसे पूछा कि कैसे अनुमान लगा लिया? मैंने कहा कि बच्चा पहले ननिहाल में ही आता है और उसके बाद ही अपने धाम में विराजमान होता है ।
योगी आदित्य नाथ ने कहा कि कांग्रेस को कोई भी काम अच्छा नहीं लगता। कोई जिम्मेदारी दी जाती है तो कांग्रेस उसे अव्यवस्था आराजकता का शिकार बना देती है । देश आजाद हुआ 1947 में और देश में कांग्रेस की सरकार बनी तो देश को समद्धि की ओर ले जाने के बदले देश को अव्यवस्था, आराजकता, जातिवाद,

_x000D_

_x000D_

भाषावाद, क्षेत्रवाद, आतंकवाद, नक्सलवाद और भ्रष्टाचार की ढकेल दिया । जानबूझ कर देश के संविधान में ऐसे ऐसे संशोधन करने के प्रयास कर बाबा साहेब आंबेडकर की भी अपमानित कर रहे थे । देश के अंदर आतंकवाद, अलगाववाद को बढ़ावा देते रहे। उसी में धारा 370 का जोड़ा गया जो भारत के मूल संविधान में नहीं बल्कि 1952 के संशोधन के माध्यम से कश्मीर के लिए विशेष प्रावधान कर दिया गया । उसी के खिलाफ भारतीय

_x000D_

_x000D_

जनसंघ के डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को आंदोलन करना पड़ा था जिसमें नारा दिया गया था कि एक देश में दो विधान, दो निशान, दो प्रधान नहीं चलेंगे। भारतीय जनसंघ और भारतीय जनता पार्टी का एक एक कार्यकर्ता यह नारा लगाता था। 65 वर्ष तक कांग्रेस के लोग कुछ नहीं कर पाए । जब मोदी जी प्रधानमंत्री बने और अमित शाह जी गृहमंत्री बने तब धारा 370 समाप्त हुई । कश्मीर भारत की मूल धारा से जुड़कर विकास की ओर गतिशील हुआ और कश्मीर से आतंकवाद का खात्मा हो गया। देश में कहीं भी जोर से पटाखा भी फूटता हैं तो सबसे पहले पाकिस्तान कहता है, मैंने नहीं किया। पाकिस्तान जानता है कि भारत में अगर कोई आंतकवाद फैला कर पकिस्तान में छुपा होगा तो भारत उसे घर में घुसकर मारेगा। क्योंकि भय के बिना प्रीति नहीं होती।
योगी आदित्य नाथ ने कहा कि 1947 के बाद जब पाकिस्तान बड़ी अकड़ के साथ भारत से अलग हुआ था आज वहां की 20 करोड़ आबादी के पास अनाज का संकट है ‌ और मोदी जी करीब साढ़े चार वर्ष से 80 करोड़ जनता को अनाज दे रहे हैं वो भी मुफ्त। ये आगामी 5 साल तक जारी रहेगा। भारत को विकसित और आत्मनिभर्र भारत बनान में कोई श्री हनुमान जी , जाम्बवंत तो कोई गिलहरी के रूप में सहयोग दिया है । अब 2047 तक विकसित भारत और देश की तीसरी बड़ी अर्थ व्यवस्था बनाने की संकल्पना को पूरा करने तीसरी बार नरेन्द्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने छत्तीसगढ़ की 11 की 11 सीटें जीतकर देने का संकल्प लेना होगा। श्री आदित्य नाथ जी ने कहा कि आज देश की सीमाएं सुरक्षित हैं महिलाएं सुरक्षित हैं विकास के नये नये कार्य हो रहे हैं ये सब मोदी जी की ही देन है। ये नया भारत हैं जो देश के दुश्मनों को मुंहतोड़ जवाब देता है। आज देश में हर घर नल जल है, हर घर शौचालय हैं, स्टेट हाइवे एवं राष्ट्रीय राजमार्ग हैं , एम्स हैं ये सब भारतीय जनता पार्टी की पहचान बन चुकें हैं। हैं। 11 करोड़ शौचालय का निर्माण हो चुका है। 10 करोड़ रसोई गैस 4 करोड़ प्रधानमंत्री आवास 11 , करोड़ किसानों को किसान सम्मान निधि योजना का लाभ मिला। उत्तर प्रदेश में 56 लाख प्रधानमंत्री आवास बन चुकें हैं। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने प्रधानमंत्री आवास बनने नहीं दिया परंतु मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 18 लाख प्रधानमंत्री आवास की स्वीकृति दी हैं। आज देश में 2.5 करोड़ गरीबों के घर में बिजली कनेक्शन है।
बिलासपुर लोकसभा प्रत्याशी तोखन साहू ने कहा कि युवाओं, महिलाओं,किसान, गरीब मजदूरों के  बेहतरी और खुशहाली के लिए मोदी जो को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाना जरूरी है । सात मई को सबको मोदी जी को राम राम कहना है और यह दिखाना भी है कि हम अयोध्या में भगवान श्रीराम लला को कितना प्यार करते है। पोलिंग बूथ में जाकर एकतरफा भाजपा के कमल निशान पर बटन दबाना है।

_x000D_

_x000D_


बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला ने अपने स्वागत उद्बोधन में कहा कि आज मंच पर योगी आदित्यनाथ जी के उपस्थिति मात्र से पूरे बिलासपुर लोकसभा के कार्यक्राओं में एक आलौकिक ऊर्जा का संचार हो गया है और इसकी परिणीति फलस्वरूप 7 मई के होने वाले चुनाव में बिलासपुर की जनता एक नया इतिहास लिखने जा रही है बिलासपुर लोकसभा का यह चुनाव भारतीय जनता पार्टी रिकार्ड मतों से जीतेंगे  मंच में मंत्री दयाल दास बघेल, लखना लाल देवांगन,विधायक अमर अग्रवाल विधायक धरम लाल कौशिक, विधायक सुशांत शुक्ला भाजपा प्रत्याशी तोखन साहू पूर्व सांसद लखन लाल साहू हर्षिता पाण्डे प्रबल प्रताप सिंह जूदेव अरुण सिंह चौहान रामदेव कुमावत, महामंत्री मोहित जायसवाल घनश्याम कौशिक गुलशन ऋषि शंकर दयाल शुक्ला उमेश गौराहा आदि उपस्थित थे।

_x000D_

योगी के स्वागत में निकली बुल्डोजर यात्रा,काफिले पर हुई पुष्पवर्षा

_x000D_

योगी आदित्यनाथ की सभा की लेकर एक अलग ही उत्साह का वातावरण देखने को मिला जिला भारतीय जनता पार्टी द्वारा एक अलग ही अंदाज में उनका स्वागत किया गया देश भर में योगी जी एक फायर ब्रांड छवि के रूप में जाने जाते है अपराधियों को दण्डित करने के तरीके में योगी आदित्यनाथ  का बुल्डोजर एक्शन हमेशा चर्चा का विषय रहा है देश के एक बहुत बड़े वर्ग के द्वारा उनके इस अंदाज को काफी पसंद किया जाता है इसके चलते वे देश भर में बीच काफी लोकप्रिय हैं अतः आज भाजपा कार्यक्रताओं ने शहर के भीतर बुल्डोजर रेली निकाली फूलों और पार्टी ध्वज से सजाई गई लगभग दो दो दर्जन से भी अधिक बुल्डोजर सरकंडा पार से नेहरू चौक होते हुए राजेंद्र नगर चौक सत्यम टाकीज चौक ताला पारा व्यापार विहार मॉल रोड से तोरवा,दयालबंद अपोलो हॉस्पिटल रोड से चिंगराज पारा पहुंची
योगी जी का काफिला जब एसईसीएल हेलीपेड से लोयोला स्कूल रोड पहुंची तब सड़क के अगल बगल खड़ी बुलडोजरों से उनपर पुष्पवर्ष की गई।

_x000D_

ब्यूरो रिपोर्ट