*मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेलतरा विधायक कार्यालय "सेवा सदन" किया शुभारंभ*

*मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेलतरा विधायक कार्यालय "सेवा सदन" किया शुभारंभ*

बिलासपुर।  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज बिलासपुर प्रवास के दौरान  नूतन कॉलोनी नया सरकंडा बेलतरा विधायक कार्यालय सेवा सदन का शुभारंभ किया। इस अवसर पर बिलासपुर विधायक  अमर अग्रवाल, बिल्हा विधायक  धरम लाल कौशिक, सहित तमाम नेता मौजूद रहे ।

_x000D_

_x000D_

सेवा सदन में प्रतिदिन आम लोगों की समस्याएं सुनी जाएगी और उनके निराकरण की दिशा में कार्य किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने नए और व्यवस्थित कार्यालय  के लिए विधायक सुशांत शुक्ला और बेलतरा विधानसभा क्षेत्र की जनता को बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि जनता को अब अपनी समस्याओं को लेकर इधर उधर भटकने की जरूरत नहीं होगी,उनकी यहां सुनवाई होगी और निदान किया जाएगा।

_x000D_

_x000D_

मुख्यमंत्री ने फीता काटकर कार्यालय का विधिवत शुभारंभ किया, मुख्यमंत्री के आगमन पर उनका पारम्परिक करमा नृत्य से स्वागत किया गया। सेवा सदन में जनदर्शन के जरिए विधायक सुशांत शुक्ला आम लोगों की समस्याएं सुनेंगे। यहां मंगलवार छोड़कर प्रत्येक दिन सुबह 10 बजे से 12 बजे तक आम लोगों की समस्याएं सुनी जाएगी और उनके निराकरण की दिशा में पहल की जाएगी। इस अवसर पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और आम जनता मौजूद रहे।

_x000D_

ब्यूरो रिपोर्ट