श्रमिक दिवस:हजारों श्रमिकों ने ली मतदान करने शपथ, कलेक्टर अवनीश शरण ने नवमतदाताओ का किया सम्मान
बिलासपुर। जिले में शत प्रतिशत मतदान बिलासपुर का अभिमान नारे के साथ मतदाताओं को जागरूक करने लगातार स्वीप गतिविधियां जारी है। इसी कड़ी में आज बृहस्पति बाजार स्थित श्रमिक सदन में अंतर्राष्ट्रीय श्रम दिवस के अवसर पर मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
_x000D_
कार्यक्रम में श्रमिकों को मतदान के महत्व के बारे में बताते हुए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अवनीश शरण ने मतदाता शपथ दिलाई। कार्यक्रम में हजारों की संख्या में मौजूद श्रमिकों का उत्साह देखते बन रहा था। श्रमिकों ने शपथ ली कि लोकतंत्र में अपनी आस्था रखते हुए इस महापर्व में बढ़-चढकर हिस्सा लेंगे।
_x000D_
कलेक्टर ने सभी से अपने मताधिकार का अनिवार्य रूप से उपयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि बिलासपुर जिले में मतदान का प्रतिशत बढ़ाना हम सबकी जिम्मेदारी है। अपने स्वयं के साथ-साथ आसपास के लोगों को भी मतदान के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में हर एक वोट की समान कीमत है।
_x000D_
लंबे संघर्ष के बाद हमें मतदान का यह अधिकार मिला है, हमें इसका अनिवार्य रूप से उपयोग करना चाहिए। कलेक्टर ने नए मतदाताओं को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित भी किया।
_x000D_
इस अवसर पर सभी ने ‘शत-प्रतिशत मतदान बिलासपुर का अभिमान’ के नारे भी लगाए। कार्यक्रम में नगर निगम कमिश्नर अमित कुमार, जिला पंचायत के सीईओ एवं स्वीप के नोडल अधिकारी आरपी चौहान, परियोजना अधिकारी ओम पाण्डेय, सहायक श्रमायुक्त आर.के. प्रधान सहित बड़ी संख्या में श्रमिक मौजूद थे।
_x000D_ब्यूरो रिपोर्ट


