ट्रैफिक जाम से छुटकारा:गोलबाजार में लगने वाला संडे मार्केट, न्यू अरपा रिवर व्यू रोड में किया गया सिफ्ट

ट्रैफिक जाम से छुटकारा:गोलबाजार में लगने वाला संडे मार्केट, न्यू अरपा रिवर व्यू रोड में किया गया सिफ्ट

बिलासपुर। बिलासपुर के सबसे बड़ी व्यस्ततम मार्केट गोल बाजार और सदर बाजार में लगने वाले संडे मार्केट को आरपा रिवर व्यू के पास शिफ्ट किया गया है। अब गोल बाजार और सदरबाजार में हर संडे को संडे मार्केट से लगने वाले जाम से शहर वासियों को छुटकारा मिलेगा।

_x000D_

_x000D_

यही नहीं त्योहार के मद्देनजर ट्रैफिक पुलिस ने गोल बाजार को वनवे किया है। बिलासपुर के व्यस्ततम सबसे बड़े व्यावसायिक बाजार रोड गोल बाजार एवं सदर बाजार में लगने वाले संडे मार्केट से लगने वाले जाम से शहर के लोग लंबे समय से परेशान थे। इस समस्या को देखते हुए यातायात पुलिस और नगर निगम कि संयुक्त टीम ने संडे मार्केट को अरपा रिवर व्यू रोड पर शिफ्ट किया है।

_x000D_

ब्यूरो रिपोर्ट