कांग्रेस नेता अकबर खान गिरफ्तार,बीते साल एक सुसाइड केस के मामले में है आरोपी

कांग्रेस नेता अकबर खान गिरफ्तार,बीते साल एक सुसाइड केस के मामले में है आरोपी

बिलासपुर। कांग्रेस नेता जमीन माफिया अकबर खान को सरकंडा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बीते कई माह से एक सुसाइड केस के मामले में फरार चल रहा था।कांग्रेस नेता अकबर खान को सरकंडा पुलिस ने आज सुबह उसके घर से गिरफ्तार किया है।

_x000D_

_x000D_

सरकंडा थाने में करीब डेढ़ साल पुराने 4 अक्टूबर 2022 को चाटीडीह में रहने वाले रजब अली ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। मृतक ने अकबर खान पर एक जमीन को लेकर प्रताड़ना का आरोप लगाया था और सुसाइड नोट भी लिखा था। मामले में परिजनों ने अकबर खान सहित दो-तीन लोगो पर आरोप लगाकर कार्यवाही की मांग की थी। साथ ही मुख्यमंत्री को एक पत्र भी लिखा था।मामले में मृतक के परिजनों ने एसपी और आईजी से गुहार लगाई थी,क्योंकि मामला कांग्रेस नेता से जुड़ा हुआ था इसलिए तत्कालीन सरकार में मामले में बहुत ज्यादा ध्यान नहीं दिया गया था और गिरफ्तारी नहीं हुई थी।बिलासपुर एसपी रजनेश सिंह के निर्देश पर अब इस मामले में आरोपी अकबर खान को गिरफ्तार कर लिया गया है। सरकंडा पुलिस द्धारा सुसाइड केस में अकबर खान की तलाश कर रही थी पुलिस ने अपने मुखबिर भी अकबर खान के घर पर लगा रखे थे। आज मुखबिर से सूचना मिली कि अकबर खान अपने घर आया हुआ है जहां पुलिस ने रेड की और अकबर खान को गिरफ्तार कर लिया है। पुलीस द्वारा आज कांग्रेस नेता को कोर्ट में पेश किया जायेगा। आपको बतादें अकबर खान एवं उसके दो-तीन अन्य साथियों के खिलाफ उसलापुर में भी एक युवक के सुसाइड केस में नामजद आरोपी बनाया गया है। मामला सकरी थाना का है,जहां मृतक युवक के परिवार वालों ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। जिसके बाद हाई कोर्ट ने मामले की सुनवाई करते हुए पुलिस को एक्शन लेने के निर्देश दिए थे,अब उस मामले में भी पुलिस द्वारा कार्रवाई की जा सकती है।

_x000D_

ब्यूरो रिपोर्ट